आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Aug 31, 2020 - 07:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 31 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है। जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातकों के साथ मुख्यतः अकस्मात, आश्चर्यजनक व असंभव घटनाएं घटित होती हैं। जिस कारण इनका जीवन कई ऐसे मोड़ लेता है, जिनकी इन लोगों ने कल्पना भी नहीं कि होती। ये लोग प्रायः समाज में या अपने आस पास चली आ रही पुरानी तर्कहीन विचारधारा को नहीं मानते। ये हमेशा समय के साथ परिवर्तन चाहते हैं, जिसकी वजह से इन्हें बहुत से मतभेदों का सामना करना पड़ता है। अपनी इस आदत की वजह से लोग इनके विपरीत हो जाते हैं। हालांकि ये लोग झगड़ा करने का स्वभाव नहीं रखते। ये समाज की कुप्रथाओं के विरुद्ध आवाज उठा कर उन्हें खत्म करने का मत रखते हैं। ये तेज दिमाग व कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है, उन्हें चाहिए कि इस वर्ष अहंकार से दूर रहें। इस वर्ष आपको अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं परंतु वो चिरस्थायी नहीं होंगे। सितम्बर के माह में स्वभाव में गम्भीरता बढ़ेगी। मन अकारण ही परेशान रहेगा। स्थान परिवर्तन अथवा यात्राओं के योग बनते हैं। संतान पक्ष शुभ चिंतक रहेगा। अक्टूबर के माह में किसी प्रॉपर्टी से सम्बंधित मुद्दे में फंस सकते हैं। जो भी करे सावधानी से करें। हालांकि नवम्बर का समय शुभ है। कारोबार और नौकरी में तरक्की व बढ़ोत्तरी के योग बनते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। छोटे भाई-बहनों के साथ विवाद न करें। दिसम्बर के महीने में आपको किसी नए निवेश से बचना होगा। अपनी अधिक व बेवजह बोलने की आदत पर अंकुश ही बेहतर है।

वर्ष 2021 का शुरुआती समय कुछ संघर्षपूर्ण व धीमा व्यतीत होगा। आपको चाहिए कि कुछ पुराने अधूरे कामों को पूरा किया जाए। मार्च के माह में पैसे उधार लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। घर के बड़ों की सलाह से कोई नई शुरुआत की जा सकती है। अप्रैल के माह में कार्यभार कुछ बढ़ जाएगा। मेहनत अधिक होगी। मई का समय शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए शुभ है। कारोबार में भी विस्तार पर विचार किया जा सकता है। जून व जुलाई का समय सतर्कता के साथ बिताएं। किसी भी प्रकार का अहं आखिर में मानहानि देगा। अगस्त के माह में दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। घर की खरीदारी पर खर्च अधिक होने की संभावना बनती है।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

कानों में सोना धारण करें।

केसर का तिलक माथे व नाभि पर लगायें।

सरस्वती मां की आराधना करें।

बजरंग बाण का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising