आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Aug 20, 2020 - 07:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है। जिन के स्वामी चन्द्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मन बहुत ही चंचल होता है। यह लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी मन से जुड़ जाते हैं। इनका अपने परिवार में अपनी माता के साथ बहुत गहरा लगाव होता है। मूलांक 2 वाले जातक दूसरों के प्रति बहुत संवेदनशील और भावनात्मक होते हैं। ये लोग दूसरों के दुख से स्वयं भी बहुत दुखी हो जाते हैं। इनकी सोच व कल्पना का स्तर बहुत गहरा होता है। ये लोग अच्छे लेखक या कवि बनते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है, उन्हें इस वर्ष यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। अगस्त के महीने में संघर्ष व भागदौड़ लगी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें। सितंबर के महीने में मन कुछ परेशान रहेगा। मां के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना है। अक्टूबर के महीने में घर की खरीदारी पर अधिक खर्च की वजह से नकदी धन की कमी महसूस हो सकती है। दिसंबर का महीना सावधानी से व्यतीत करें, अकारण ही कोर्ट-कचहरी व पुलिस विभाग के संपर्क में आने के योग बनते हैं।


वर्ष 2001 के जनवरी के महीने में आपका ध्यान परिवार की तरफ केंद्रित रहेगा। फरवरी के महीने में आपको चीजें अस्त-व्यस्त महसूस होंगी। मार्च के माह में प्रॉपर्टी या जायदाद के लेन-देन की चर्चा घर में होगी। अप्रैल के महीने में आपको धैर्य और साहस के साथ पुराने अधूरे कामों को पूरा करना होगा। मई का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। हालांकि जीवनसाथी के साथ संबंधों में कुछ खटास आने की सम्भावना बनती है। जुलाई के माह में खुद के संघर्ष व मेहनत से सफलता प्राप्त होगी।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कन्याओं को भोजन करवाएं।

पक्षियों को दाना डालें।

आदित्य-हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

चांदी के पात्र में जल पियें।

सूर्य को जल दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


 

Niyati Bhandari

Advertising