आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Aug 13, 2020 - 07:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है। जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक प्रायः परम्पराओं को नकारने वाले होते हैं। ये घर-समाज की मर्यादाओं व मान्यताओं को नहीं मानते। अपने ही दिल की सुनने वाले मनमौजी होते हैं। इन लोगों में व्यवहार चातुर्य, चालाकी अधिक होती है। ये किसी भी परिस्थिति में घबराते नहीं हैं। इनमें धन उपार्जन करने की लालसा होती है। आज जिन जातकों का जन्मदिन है, आप इस वर्ष कोई नई कला या कौशल सीख सकते हैं। आपको चाहिए कि स्वयं का विकास करें। अपनी प्रतिभा को पहचाने व उसे खुद की वृद्धि में इस्तेमाल करें। इस वर्ष मेहनत व परिश्रम अधिक करना होगा। अगस्त के माह में स्वास्थ्य का ख्याल रखें, कोई गुप्तरोग या त्वचा विकार होने के योग बनते हैं। सितम्बर के महीने में मन अशांत रहेगा। अक्टूबर के माह में धन उपार्जन के लिए किए गए प्रयास पूर्णतः सफल नहीं हो पाएंगे। समय थोड़ी सतर्कता से बिताने का है। हालांकि नवम्बर के महीने में परिस्थितियों में कुछ सुधार आएगा। स्वभाव में उतावलापन न लाएं। दिसम्बर के महीने का समय शुभ है। सरकार से लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। अभी कोई बड़ा निवेश न करें।


वर्ष 2021 के जनवरी माह में परिणाम प्राप्ति में देरी हो सकती है। पहले से चली आ रही कोई बीमारी परेशानी पैदा कर सकती है। मार्च के माह व आगे का समय अनुकूल है। कारोबार सम्बन्धी यात्राएं हो सकती हैं। व्यावसाय में तरक्की के योग बनते हैं। घर के बड़ों की सलाह से किसी नए कार्य की शुरुआत पर विचार किया जा सकता है। अप्रैल के महीने में साझेदारी में काम करने से लाभ प्राप्त होगा। मई का महीना विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। हालांकि जून का समय सावधानी से बिताएं, किसी भी प्रकार की गलत संगत न करें। अकारण ही अस्पताल या पुलिस विभाग के सम्पर्क में आना पड़ सकता है।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए लाल रुमाल अपने पास रखें।

लाल मुंह वाले बन्दर को गुड़ व चने खिलाएं।

हनुमान जी के चरणों से सिंदूर लेकर तिलक करें।

गणेश भगवान की स्तुति करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising