आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Aug 10, 2020 - 07:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले व्यक्ति स्वाभिमानी होते हैं। किसी के अधीन रहकर कार्य करना पसंद नहीं करते। ये लोग दृढ़ निश्चयी होते हैं। इनमें परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने की क्षमता होती है। आज जिन जातकों का जन्मदिन है, उन्हें इस वर्ष मेहनत करके अपने अच्छे भविष्य की नींव रखनी चाहिए। इस वर्ष पैसे के उधार की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पिता की सेहत का ख्याल रखें। अगस्त का समय विद्यार्थियों के लिए उत्तम है। मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सितम्बर के महीने में पिता के साथ मतभेद सम्भव है। अक्टूबर के माह में किसी लालच के चलते कोई गलत निर्णय न लें। पुलिस विभाग या कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। नवम्बर का समय प्रेम सम्बन्धों के लिए अच्छा है। पहले से चले आ रहे मन-मुटाव दूर होंगे। दिसम्बर के महीने में यात्राओं से लाभ होगा। वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें।


वर्ष 2021 के शुरुआत का समय विवाह योग्य जातकों के लिये शुभ है। मार्च के महीने में नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। अप्रैल के माह में स्वभाव में रूखापन आ सकता है। मई के समय में साहस से कार्य बनेंगे। दोस्त, मददगार साबित होंगे। जून के महीने में घर के बड़ों की सलाह से किसी नए कार्य की शुरुआत पर विचार किया जा सकता है। जुलाई के माह में साझेदारी से लाभ मिलेगा।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कानों में सोना धारण करें।

किसी जरूरतमंद को कम्बल दान करें।

गणेश जी की स्तुति करें।

काले व नीले रंग का परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising