आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Aug 08, 2020 - 07:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है। जिन के स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक ज्यादा घुलना-मिलना पसन्द नहीं करते। अतः इनके आस-पास के लोग इनकी मूल प्रवृत्ति को जल्दी से जान नहीं पाते। इनके मित्रों की संख्या भी कम ही होती है। इन्हें अपने द्वारा किये गए कार्यों का दिखावा करना अच्छा नहीं लगता। आज जिन जातकों का जन्मदिन है आप इस साल अपने साथ जुड़े लोगों व रिश्तों के बारे में ज्यादा सोचेंगे। इस वर्ष आपको दूसरों की भावनाओं को समझना व उन्हें मान देना होगा। आप मानसिक स्तर पर कुछ अस्वस्थ व चिंतित महसूस करेंगे। अगस्त के महीने में स्वास्थ्य का ख्याल रखें, कोई त्वचा विकार उत्पन्न होने की संभावना है। सितम्बर के माह में कार्यों में जल्दबाजी की आदत नुकसानदेह साबित हो सकती है। नवम्बर के महीने में कार्यों में रुकावट पैदा होगी। मेहनत व कार्यभार बढ़ेगा। दिसम्बर के माह में नकदी धन की कमी हो सकती है। सोच समझ कर व्यय करें।


वर्ष 2021 की शुरुआत अच्छी रहेगी। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है। मेहनत सफलता व धन उपार्जन के मार्ग प्रशस्त करेगी। फरवरी के महीने में कठिनाइयों के चलते मन न हारें। अप्रैल के समय में कोई प्रेम सम्बन्ध जीवन में दस्तक दे सकता है। मई के महीने में स्थान परिवर्तन के कारण यात्राएं हो सकती हैं। जुलाई का महीना अधूरे कार्यों को पूरा करने का समय है। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासम्भव चांदी के पात्र में जल पिएं।

कोई भी कार्य शुरू करने से पहले जल कुम्भ की स्थापना करें।

माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

शनिदेव जी की प्रतिमा के दर्शन कर जाने अनजाने हुई भूलों की क्षमायाचना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in 

Niyati Bhandari

Advertising