आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Aug 07, 2020 - 07:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातकों के जीवन में स्थिरता का अभाव रहता है। ये मुख्यतः स्थान परिवर्तन का सामना करते रहते हैं। इन्हें घूमना-फिरना व यात्राएं करना पसंद होता है। मूलांक 7 वाले जातकों की प्रवृत्ति रहस्यमयी होती है अर्थात ये लोग अपने राज जल्दी से किसी पर उजागर नहीं करते। आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह साल आपके लिए शुभफलप्रदायी साबित होगा। सरकार से लाभ प्राप्त होगा। पिता व पुत्र का साथ शुभ रहेगा। अगस्त के माह का समय शुभ है। आने वाले समय के लिए लक्ष्यबद्ध तरीके से कार्यों को समय से पूर्ण करने की आवश्यकता है। भाई का साथ लाभप्रद साबित होगा। सितम्बर के महीने में यात्राएं शुभ रहेंगी। स्वभाव में निष्ठुरता को जन्म न लेने दें। अक्टूबर के माह में माता की सेहत का ख्याल रखें। नवम्बर का समय कारोबार के विस्तार के लिए अच्छा है। घर के बड़ों की सलाह लेकर कार्य करें। शिक्षा से जुड़े जातकों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।


वर्ष 2021 की शुरुआत में मन को चिंताएं घेरे रहेंगी। बुरी आदत से बचें। फरवरी के माह में नौकरी पेशे वाले जातकों की तरक्की प्राप्ति के योग बनते हैं। हालांकि मार्च का समय कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। अप्रैल के समय में मां-बेटी के सम्बंध अच्छे होंगे। मई के महीने में आपका ध्यान परिवार की ओर लगा रहेगा। घर-परिवार के साथ समय बीतेगा। जुलाई के माह की गति कुछ धीमी प्रतित होगी।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए किसी जरूरतमंद को कम्बल दान में दें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

केसर का तिलक लगाएं।

घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising