आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Aug 02, 2020 - 08:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 2 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिन के स्वामी चन्द्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। चन्द्रमा की घटती बढ़ती स्थिति की तरह इनका मन भी अस्थिर रहता है। मूलांक 2 वाले बहुत भावुक होते हैं और साथ ही ये लोग दूसरों की भावनाओं का आदर भी करते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है उन्हें इस वर्ष चाहे व अनचाहे बहुत से परिवर्तन देखने को मिलेंगे। 

आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रहेगी। अगस्त व सितम्बर के महीने का समय सावधानी से बिताए। मन को शांतचित्त रखें। अक्टूबर के समय में किसी प्रकार के वहम या शक की वजह से प्रेम सम्बन्धों में दूरी आ सकती है। दिसम्बर के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रहेगी। किसी गलत आदत से बचें। वर्ष 2021 का शुरुआती समय विवाह प्रस्तावों के लिए अनुकूल है। हालांकि शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए समय अच्छा नहीं है। फरवरी के माह में मानसिक तनाव की स्थिति बनने की संभावना है। 


अप्रैल के समय में किसी समाजसेवा के कार्य से जुड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मई का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है परंतु जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। वाणी में मधुरता बनाएँ रखें। जून के महीने का समय उत्तम है। कम मेहनत से ही कार्य सफल होंगे। इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले नीले रंग का परहेज करें। किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं व मीठा भी दें। यथासम्भव चांदी के पात्र में जल पिये। पक्षियों को हरी मूंग का दाना खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

Jyoti

Advertising