आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Jul 29, 2020 - 07:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिन के स्वामी चन्द्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मन बहुत चंचल होता है। आप अपने आसपास के लोगों के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। इनके विचारों में अस्थिरता रहती है। अतः किसी निर्णय पर जल्दी से नहीं पहुंच पाते। ये लोग बहुत ही भावुक होते हैं हर काम को मन से करते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको कड़ी मेहनत से आने वाले उज्ज्वल भविष्य की नींव रखनी होगी। मन को एकाग्र रखें। अगस्त का माह विद्यार्थियों के लिए शुभ है। मन लगाकर अध्ययन करें। सितम्बर का समय संघर्षपूर्ण बितेगा। वाणी पर संयम रखें। व्यापार सम्बन्धी निर्णय लेते समय सतर्कता बरतें। नवम्बर के समय में कोई वाहन खरीदने का योग बनता है। दिसम्बर के समय में मन कुछ अशांत रहेगा।


वर्ष 2021 के शुरुआती समय में विवाह के लिए आए प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। मार्च के महीने में यात्राएं सम्भव हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अप्रैल के महीने में चीज़े कुछ अस्त-व्यस्त महसूस होंगी। कार्यों में रुकावटें सम्भव हैं। धैर्यपूर्वक समय व्यतीत करें। क्रोध को त्यागना ही उचित है। कार्यों को दृढ़ संकल्प से पूरा करें। जून के माह में भाई का साथ शुभफलदायक साबित होगा। सरकारी कामों से लाभ मिलेगा।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

चांदी का चकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

रात में दूध का सेवन न करें। परनिंदा से बचें।

सूर्य को जल दें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising