आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Jul 24, 2020 - 06:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है। जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले व्यक्ति मुख्यतः सुंदर चेहरे व आकर्षक शारीरिक बनावट वाले होते हैं। इन्हें स्वयं भी सजना-संवरना, सुंदर दिखना, अच्छे वस्त्र पहनना इत्यादि पसंद होता है। मूलांक 6 वाले जातकों की उम्र का आंकलन कर पाना मुश्किल होता है। ये लोग अपनी आयु से कम उम्र के ही जान पड़ते हैं। ये लोग घुलना-मिलना, घूमना-फिरना पसन्द करते हैं। ये लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष उन्हें चाहिए कि स्वयं को सशक्त व दृढनिश्चयी बनाएं। चाहे परिवार हो या व्यवसाय, आपको इस साल आगे आकर परिस्थितियों का नेतृत्व करना होगा।



यह साल कुछ संघर्ष भरा रहेगा परन्तु मेहनत का परिणाम अवश्य मिलेगा। इस साल प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बनते हैं। अगस्त माह के फल सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन मन की अशांति व अनिंद्रा का कारण बन सकती है। सितम्बर के माह में आपके हठी स्वभाव के चलते परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। किसी बुरी आदत से बचें। अक्टूबर के महीने में आप समाजसेवा के कार्यों से जुड़ सकते हैं। मेहनत से धन उपार्जन के स्त्रोत बनेंगे। भाइयों के साथ मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न न होने दें। नवम्बर में यात्राएं सम्भव हैं, वर्तमान स्थिति के चलते स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वर्ष 2021 के जनवरी के महीने में बेहतर होगा कि पहले से चले आ रहे अधूरे कार्यों को पूरा किया जाए ताकि एक नई शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हो। फरवरी के महीने में घर के बड़ों की सलाह से किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। आय के नए स्त्रोत बनने की सम्भवना है। नई तकनीकी जानकारी की प्राप्ति के लिए समय अनुकूल है। अप्रैल के महीने का समय शुभ है। भग्योदय व धन प्राप्ति के योग बनते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। एकाग्रता के साथ अध्ययन करें। मई के महीने में मेहनत के अनुसार परिणाम कुछ कम ही प्राप्त होंगे परन्तु इस समय की गई मेहनत आने वाले समय में व्यापार व व्यवसाय में वृद्धि देगी।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दही को मंदिर में दान दें।

जीवनसाथी के साथ लड़ाई-झगड़े की स्थिति न उत्पन्न होने दें।

शनि देव की प्रतिमा पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

काले व नीले रंग का परहेज करें।

मांसाहार व शराब का सेवन न करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising