आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Jul 19, 2020 - 07:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 19 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिन के स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक तेज़ दिमाग व स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। ये लोग असामान्य परिस्थितियों में भी संयम नहीं खोते व कुशल नेतृत्व कर सही निर्णय लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में एक अच्छे प्रबंधक के गुण होते हैं। इन्हें अपने आस पास के लोगों से मान सम्मान की प्राप्ति भी होती है। आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष उनके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। इस साल कारोबार के क्षेत्र से जुड़े लोग कारोबार के विस्तार पर विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह साल शुभ संकेत लेकर आया है। प्रतियोगिता में सफलता के योग बनते हैं। जुलाई का महीना शुभ है। पिता का साथ भग्योदय का कारक साबित होगा।

सितम्बर का समय स्वयं के कारोबार के लिए शुभ है। घर के बड़ों के परामर्श व सलाह के साथ आगे बढ़ें। अक्टूबर के महीने में संघर्ष अधिक रहेंगे। कोई लांछन या अपमान की संभावना बनती दिखाई दे रही है। ध्यान रखें कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में कोई गलत निर्णय न लें। नवम्बर के माह में प्रेम सम्बन्धों में कुछ मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है। परंतु परिस्थितियां मास अंत तक सुधरने लगेंगी। दिसम्बर का समय शिक्षा प्राप्ति व अध्ययन की दृष्टि से शुभ है। समय का सदुपयोग करें। वर्ष 2021 का शुरुआती समय सावधानी के साथ व्यतीत करने की आवश्यकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें।

कोई सांस सम्बंधी विकार की संभावना बनती है। मार्च का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। इस समय खर्चे अधिक रहेंगे। अप्रैल का महीना विशेष शुभ है। पिता पुत्र का साथ अत्यंत शुभ रहेगा। थोड़ी मेहनत से ही कार्य पूर्ण होंगे व सफलता प्राप्ति होगी। समय को व्यर्थ की बातों में न गवाएं। मई के समय में यात्राओं के योग बनते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पिता के साथ किसी प्रकार का मतभेद उत्पन्न हो सकता है। बड़ों के विचारों का सम्मान करें व अपना पक्ष समझाने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ स्वभाव को मधुर रखें। वर्ष के अंत मे जून का समय एक बार फिर से आपको मंजिल तक पहुंचने का मार्ग प्रदान करेगा। अधूरे कार्यों को दृढ़ संकल्प के साथ पूरा करें। इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए लाल रुमाल साथ रखें। केसर का तिलक लगाएँं घर के बड़ों का आशीर्वाद लें। छोटे भाई बहनों से वाद विवाद न करें। किसी कन्या को यथासम्भव भोजन करवाएं। गाय की सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट- www.goas.org.in

Jyoti

Advertising