आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Jul 15, 2020 - 07:55 AM (IST)

 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातकों का रंग-रूप व मुखकांति आकर्षक होती है। ये लोग स्वयं भी शारीरिक बनावट, साज-सज्जा व फैशन की तरफ आकर्षित रहते हैं। इन लोगों को भौतिक सुखों को ग्रहण करते हुए भोग विलास में जीवन व्यतीत करना पसंद होता है। मुख्यतः मूलांक 6 वाले जातक फैशन, डिजाइन, कला, सौंदर्य आदि के कार्यों से जुड़े होते हैं। आज जिन लोगों का जन्मदिन है इस वर्ष उन्हें चाहिए कि अपने उत्तरदायित्वों को समझे व उन्हें जिम्मेदारी के साथ निभाएं। जुलाई के माह में खर्चों पर नियंत्रण रखें। अगस्त के समय में आपका रुझान अध्यात्म की ओर हो सकता है। माता के साथ किसी भी प्रकार के मतभेद से बचें। सितम्बर के माह में किसी गलत आदत से बचें। अक्टूबर के महीने में साहसिक कार्यों से लाभ मिलेगा। बल के साथ बुद्धि का सामंजस्य लाभ प्राप्ति में वृद्धि का कारक बनेगा। 

वर्ष 2021 की शुरुआत में आपका मन सामाजिक अथवा साहसिक कार्यों में लगेगा। फरवरी के माह में किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। घर के बड़ों की सलाह लेकर विचार-विमर्श किया जा सकता है। मार्च के महीने में व्यस्तताओं के चलते मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अप्रैल का समय शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए शुभ है। प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी। मई के महीने में कुछ रुकावटों अथवा उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। संयम रखें, परिस्थितियों के दबाव में आकर कोई गलत निर्णय न लें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए केले के पेड़ की सेवा करें। 

घर के बड़े-बुजुर्गों व गुरुजनों का सम्मान करें। 

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। 

परनिंदा से बचें। 

घर में खराब विद्युत उपकरण न रखें। सरस्वती मां की वंदना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising