आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Jul 11, 2020 - 06:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है। जिन के स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों में मित्रता की भावना अधिक होती है। ये अपने आस-पास के लोगों के साथ बहुत जल्दी घुलमिल जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातक दिल के साफ होते हैं। इनकी बातों में कोई बनावट नहीं होती। आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस साल उन्हें चाहिए कि अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध तरीके से रूपरेखा तैयार करें। इस वर्ष की गई मेहनत आने वाले उज्जवल भविष्य की नींव का आधार बनेगी। जुलाई के माह में व्यवहार में भावुकताओं की अधिकता बनी रहेगी। किसी से ज्यादा उम्मीदें न रखें। अगस्त के महीने का समय शुभ है, पिता के साथ व आशीर्वाद से कार्यों में लाभ मिलेगा। सितम्बर का महीना धन उपार्जन के लिए शुभ है परंतु पिता के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है, व्यवहार में विनम्रता बरतें। अक्टूबर के समय में संचार जगत से जुड़े कार्य से लाभ प्राप्ति होने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन अशांत होने पर पढ़ाई से विचलित हो सकता है। एकाग्रता व दृढ़ संकल्प से काम बनेंगे। दिसम्बर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं, वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय में स्थान परिवर्तन भी सम्भव है।


वर्ष 2021 के शुरुआती समय में आपका रुझान ज्योतिष विद्या या गुप्तविद्याओं की ओर हो सकता है। फरवरी के माह में आर्थिक स्थिति कुछ मंदी हो सकती है। मार्च के महीने में समय अच्छा है, सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया जा सकता है। पिता से मतभेद न करें। अप्रैल के माह में संघर्ष ज्यादा रहेंगे। लम्बी दूरी की यात्रा के योग बनते हैं। मई के समय में वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। जून का महीना विशेष शुभ है, घर के बड़ों की सलाह लेकर किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। छोटे भाई का साथ शुभ फलदायक रहेगा।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल के वृक्ष को जल दें।

सोने के आभूषण न बेचें।

परनिंदा से बचें।

काले रंग का परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising