आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Jul 10, 2020 - 06:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है। जिन के स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में विचारों की प्रधानता होने के कारण निर्णय लेने की क्षमता होती है। जिसके चलते इन लोगों को मुख्यतः नेतृत्व का कार्यभार सौंपा जाता है। इन लोगों में स्वाभिमान की भावना अधिक होती है। जो कभी-कभी हठ या अहं का रूप ले लेती है। 

मूलांक 1 वाले जातक दृढ़ निश्चयी, आदर्शों पर चलने वाले, ईमानदार व जीवनशक्ति से भरे होते हैं। जिन जातकों का आज जन्मदिन है उन्हें इस साल चाहिए कि स्वंय को पहचानें। अपने अन्तर्मन की आवाज को सुनें। खुद का आंकलन करें व खुद के सत्य को स्वीकार करें। यह वर्ष आपके लिए एक प्रेरणादायक वर्ष साबित होगा। जुलाई का समय अच्छा है किए गए प्रयास सफल होंगे। छोटे भाई से विवाद न करें। अगस्त व सितम्बर के समय में आपकी कल्पनाओं का क्षितिज विस्तृत होगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी नए हुनर को सीखने के लिए शुभ समय है। अक्टूबर के माह में अकस्मात ही कार्य में सफलता प्राप्त होगी परन्तु अभिमान की भावना से दूर रहें। नवम्बर व दिसम्बर का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। विवाह के लिए आए प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है।

वर्ष 2021 के जनवरी के महीने में सावधानी बरतें, किसी प्रकार के प्रलोभन व गलत विचार को स्वयं पर हावी न होने दें। अप्रैल माह में आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी समय शुभ है, एकाग्रता के साथ अध्ययन करें। अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं, वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यस्तताएं कुछ बढ़ सकती हैं, जिनके चलते मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। जून का माह विशेष शुभ है, मेहनत को दो गुना कर दें, उत्तम फलों की प्राप्ति होगी।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान जी की प्रतिमा पर चोला चढ़ाएं। 

छोटे भाई को उपहार दें। 

काले व नीले रंग का परहेज करें।

शनि देव की प्रतिमा पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising