आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Jul 05, 2020 - 08:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Todays Birthday Predicition: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 5 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिन के स्वामी बुध  देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बोलने की कला के धनी होते हैं। ये लोग हर उम्र के इंसान के साथ दोस्ती का रिश्ता कायम करने में सक्षम होते हैं। इनके स्वभाव में चंचलता व चपलता देखने को मिलती है। मूलांक 5 वाले जातकों में तर्क वितर्क की अच्छी क्षमता होती है। आज जिन लोगों का जन्मदिन है उन्हें चाहिए कि इस वर्ष अपने जीवन लक्ष्यों का पुनः निरीक्षण करें व उनकी प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करें। अपनी सोच व विचारों में परिपक्वता लाएं। 

इस वर्ष आपका रुझान आध्यात्म की ओर रहेगा। जुलाई के महीने में लेखन के कार्यों से सफलता मिलेगी। संगीत व अभिनय में रुचि बढ़ेगी। अगस्त के माह में आपका ध्यान अपने परिवार के प्रति अधिक आसक्त रहेगा, परन्तु इसी के साथ साथ समय व्यवसाय की दृष्टि से भी शुभ है। सितंबर के महीने में स्वयं को व्यस्त महसूस करेंगे। मानसिक तनाव भी उत्पन्न होने की आशंका बन रही है। अक्टूबर व नवम्बर  के फल सामान्य रहेंगें। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। दिसम्बर का महीना शुभफलप्रदायी रहेगा। 


नौकरी के लिए प्रस्ताव आ सकता है। वर्ष 2021 के शुरुआती समय की गति कुछ धीमी रहेगी। खर्चों की अधिकता के चलते नकदी धन की कमी हो सकती है। मार्च के बाद का समय उत्तम है। कारोबार व व्यवसाय में एक नई शुरुआत के लिए समय शुभ है। शिक्षा की दृष्टि से भी यह समय अच्छा है। विद्यार्थियों को चाहिए कि एकाग्रता के साथ अध्ययन करें। जून के माह में कोई बड़ा निवेश न करें। किसी लालच व वहम में न फँसे। सेहत का ख्याल रखें।


इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए किसी जरूरतमंद को कम्बल दान करें। परनिंदा से परहेज़ करें। पीपल वृक्ष को जल दें। श्री गणेश भगवान की स्तुति करें। यथासम्भव चांदी के पात्र में पानी पीयें। माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising