आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Jul 01, 2020 - 08:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है। जिन के स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में मुख्यतः नेतृत्व का गुण प्रधान होता है। इन लोगों को स्वतंत्रता पसंद है, ये किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते। ऐसे व्यक्ति नवीनता की खोज में रहते हैं। परंपरागत काम को भी यह दिव्यता के साथ प्रस्तुत करते हैं। समय का सदोपयोग करने पर यह वर्ष आपके जीवन का महत्वपूर्ण एवं भाग्यवर्धक वर्ष रहेगा। 

अगस्त महीने में सम्पति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। सितम्बर में रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मेहनत से किए गए कार्य अवश्य ही सफ़लता की ओर लें जाएंगे। अक्टूबर माह में ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय ख़बर मिल सकती है। घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान एक के बाद एक ख़राब हो सकते हैं। दिसम्बर का महीना खर्चों से भरा रहेगा। अपने खर्चों पर अंकुश लगाने का समय है। 

अगले वर्ष जनवरी में अचानक धन लाभ मिलेगा। किसी का दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। फ़रवरी महीने में सामाजिक कार्यों में रूचि रहेगी। अप्रैल माह में अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। मई के महीने में पिता से अनबन हो सकती है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए मूलांक 1 वाले व्यक्तियों को घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए।

पिता से व्यर्थ की बहस नहीं करनी चाहिए। 

सुबह सूर्य नमस्कार करना चाहिए। 

घर में कबाड़ का सामान न रखें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising