आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Jun 25, 2020 - 08:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है। जिन के स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक अकसर बातों की गहराई तक चले जाते हैं। इनकी इस आदत का दूसरा पहलू इनके जीवन में तनाव का कारण बनता है। इन लोगों में साधारण जीवन के समानांतर एक और सोच चलती है, जो रहस्यमयी बातों के तथ्यों को जानने के लिए उत्सुक रहती है। इन लोगों के जीवन में वैवाहिक जीवन, आर्थिक स्थिती व स्वास्थ्य इनमें से एक पहलू अकसर कमजोर देखने को मिलता है।

जिन जातकों का आज जन्मदिन है, उन्हें चाहिए कि स्वंय आगे आए व जिम्मेदारियों को निभाएं। स्वयं को सशक्त व सक्षम बनाएं। इस वर्ष सम्भव है कि आपको आपके कार्यक्षेत्र में नेतृत्व का कार्य सौंपा जाए परन्तु स्मरण रहे, जहां उच्च पद होता है वहां जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। जुलाई के महीने में कोई प्रेम प्रसंग जिंदगी में दस्तक दे सकता है। इस समय आपका ध्यान स्वयं को सवांरने बनाने में लगा रहेगा। अगस्त के माह में यात्रएं सम्भव हैं।

वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें। किसी पर अत्याधिक विश्वास धोखे का सबब बन सकता है। सितम्बर का महीना कुछ संघर्षपूर्ण रहेगा। नकदी धन की कमी उत्पन्न हो सकती है। अक्टूबर के महीने में जरूरी होगा कि मेहनत व लगन के साथ अधूरे कामों को पूरा किया जाए। ऐसा करने से आप में नए कार्य की शुरुआत की प्रेरणा जागृत होगी। नवम्बर के महीने में समय व्यवसाय की दृष्टि से शुभ है, समय का सदुपयोग करें। दिसम्बर के महीने में जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, परिस्थितियों को बात करके सुलझाया जा सकेगा।

वर्ष 2021 के शरुआती समय में आपका रुझान सामाजिक कार्यों की तरफ बढ़ेगा। फरवरी, मार्च व अप्रैल के महीने शुभ है। किसी नए कार्य की शुरुआत फरवरी माह में सलाह लेकर की जा सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है, एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें। वर्ष के अंत में मई व जून के महीने चीज़े कुछ अस्त व्यस्त प्रतित होंगी। मेहनत के अनुसार फल प्राप्त नहीं होंगे। परेशानियों के चलते मानसिक तनाव बना रहेगा परन्तु दृढ़ संकल्प व इच्छा शक्ति से सफलता को प्राप्त किया जा सकता है।


उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव की प्रतिमा पर यथासम्भव सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

काली उड़द की दाल का दान करें।

किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

चांदी के पात्र में पानी पीएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising