आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Jun 22, 2020 - 07:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 22 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिन के स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातकों के जीवन में सभी घटनाएं ज्यादातर अकस्मात होती हैं। ये लोग सदैव अपने आस पास परिवर्तन लाने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों की सोच शोध के स्तर पर काम करती है।


जिन जातकों का आज जन्मदिन है, यह वर्ष उनके लिए बहुत से परिवर्तन लेकर आया है। यह परिवर्तन आपके अंतर्मन की सतह पर भी सम्भव हो सकता है। इस वर्ष माता की सेहत का खास ख्याल रखें। अपने व्यवहार, विचार व कार्यों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी कारणवश पुलिस विभाग का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई के महीने में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। मन में किसी प्रकार का भटकाव न आने दें। घर के बड़ों की अवहेलना करने से बचें।

अगस्त व सितम्बर का समय ज्यादा अच्छा नहीं है। कोई नया निवेश न करें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अक्टूबर के माह में स्वयं की खरीदारी पर खर्चा अधिक होगा। वर्ष 2020 के अंत में कारोबार की गति कुछ धीमी रहेगी। किसी कारणवश कोर्ट-कचहरी का सामना भी हो सकता है। वर्ष 2021 के शुरुआत में विवाह योग्य जातकों के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छे होंगे। अप्रैल के माह में जमीन जायदाद से सम्बन्धी कोई विवाद की आशंका है। समय अनुकूल नहीं है, किसी भी प्रकार की बहस व विवाद को बढ़ावा न दें। जबकि मई माह में समय आपका साथ देगा। ध्यान रहे, किसी प्रकार के अहं को स्वंय पर हावि न होने दें। घर के बड़ों की सलाह लेकर कार्य करें, सफलता मिलेगी।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले जल कुम्भ की स्थापना करें।

चांदी के पात्र में पानी पियें।

काले रंग से परहेज करें।

तुलसी पर जल अर्पित करें।

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

दाम्पत्य जीवन में किसी प्रकार के शक को जगह न दें।

किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.youtube.com/gurukulofastrologyscience

Niyati Bhandari

Advertising