आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Jun 20, 2020 - 07:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है। जिन के स्वामी चन्द्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक कोमल हृदय के होते हैं। इनमें किसी के प्रति छलावा नहीं होता, मोती की तरह साफ व शुद्ध मन के होते हैं। ये लोग दूसरों के प्रति हमदर्दी की भावना रखते हैं। ये परिवार में अपनी माता के साथ एक विशेष लगाव रखते हैं। यह वर्ष शिक्षा की दृष्टि से शुभ है। विद्यार्थियों के लिए अच्छे संकेत हैं। मन को एकाग्र रखें, उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।


इस वर्ष विवाह करने वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। जुलाई के माह में साहसिक कार्यों से धन उपार्जन के रास्ते बनेंगे। अगस्त व सितम्बर का समय विवाह उपरांत व्यक्ति के लिए शुभफलदायी साबित होगा। अक्टूबर माह में कारोबार व व्यवसाय को बढ़ाने का विचार किया जा सकता है। नवम्बर व दिसम्बर के महीने में मन कुछ अशांत रहेगा। रुकावटों व परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत के अनुसार परिणाम मन्दे रहेंगे। वर्ष 2021 की शुरुआत का समय आपके लिए सकारात्मक है। मार्च व अप्रैल के महीने विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। प्रेम सम्बन्ध भी अच्छे रहेंगे। मई माह में माता की सेहत का ख्याल रखें। योग व व्यायाम से मन को शांति प्राप्त होगी।


उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए आचरण को सात्विक रखें।

मांस-मदिरा का सेवन न करें।

शिवलिंग को जल अर्पित करें।

माता का आशीर्वाद लें।

आचार्यलोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising