आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Jun 06, 2020 - 07:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक कलात्मक वस्तुओं में अधिक रूचि रखते हैं। मिलनसार, प्रेम, सहयोग, आप के सहज गुण हैं।  मूलांक 6 वाले व्यक्तियों को फैशन करना और उसका प्रदर्शन करना पसंद होता है।


दिसम्बर और मार्च में जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। सितम्बर में जोड़ों का दर्द हो सकता है। नवम्बर और फरवरी में जीवनसाथी की बात पर विश्वास रखें ज्यादा अन्धविश्वास न करें वरना भाइयों के साथ मतभेद हो सकता है। अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रखें। विवाह के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। जुलाई माह में आप की कोई चीज़ चोरी हो सकती है संभल कर रहें। अक्टूबर और जनवरी महीने में धन लाभ होगा और घर के नवीनीकरण में खर्चा होगा। 2021 मई महीने में यात्रा हो सकती है, जो फायदेमंद रहेगी। विवाह के बाद भाग्योदय होगा। आप अपने मिलने-जुलने वालों में काफी लोकप्रिय बनेंगे और इस की वजह से आप को काफी लाभ मिलेगा।


उपाय- वर्ष में शुभ फल प्राप्त करने के लिए आप शुक्रवार का व्रत करें।

गायत्री मंत्र का जाप करें।

मंदिर में दही दान करें।

तुलसी पूजन करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट - www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising