आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Jun 04, 2020 - 07:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 4 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिन के स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक प्रायः बहुत ही चतुर स्वभाव के होते हैं। ये अपने मन मुताबिक चलते हैं। परम्परागत चीज़ों को नहीं मानते। इनका व्यवहारिक ज्ञान अधिक होता है।

इस वर्ष विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। ज़िद व हठ में वृद्धि होगी। इन्हें अपनी बुद्धि को एकाग्र करना होगा। यदि भ्रमित नहीं हुए तो यह वर्ष अच्छे परिणाम देगा। सफलता के लिए एकाग्रता और स्थिरता लानी होगी। ज्यादा बोलने की आदत को यदि वाक्पटुता की कला से अलंकृत किया जाए तो परिस्थितियों का लाभ लिया जा सकता है। जुलाई माह का फलादेश शुभ है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अगस्त-सितम्बर के महीने में कुछ नया न करें। सावधानी बरतें, किसी कारणवश अस्पताल या पुलिस विभाग का चक्कर लगाना पड़ सकता है। अक्टूबर के माह में कोई प्रेम आपकी ज़िंदगी में दस्तक दे सकता है। प्रेम सम्बन्धों में इस वर्ष शक को न आने दें। दिसम्बर माह में रुकावटें आएंगी, घर के बड़े-बुजुर्गों से मतभेद की आशंका है। वर्ष 2021 का अप्रैल माह आपके लिए अच्छा होगा।  उत्तम फल चाहिए तो पहले अपनी योजनाओं पर विचार करें, फिर काम करें। इस वर्ष माता पक्ष से चिंता बनी रहेगी। मानसिक तनाव बनेंगे। आप के अंदर चीज़ों का विश्लेषण करने की आदत है, इसे अपनी ढाल बनाकर पहले परिस्थिति को परखें फिर प्रितिक्रिया दें।


उपाय- इस वर्ष शुभ फल पाने के लिए दुर्गा मां की आराधना करें।

तुलसी के पौधे पर जल दें।

घर में खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न रखें।

किसी वाद-विवाद से दूरी बनाएं।

केसर का तिलक करें।

चाल-चलन अच्छा रखें।

काले व नीले रंग का उपयोग कम करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट - www.youtube.com/gurukulofastrologyscience

Niyati Bhandari

Advertising