आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Jun 02, 2020 - 09:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 जून के दिन जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है। प्रायः मूलांक 2 वाले जातकों की मुख कांति आकर्षक होती है। इनकी कल्पनाओं का क्षतिज बहुत ही विस्तृत होता है। इस वर्ष परिस्थितियों के अनुसार खुद में बदलाव लाना जरूरी भी है और आप इस कला में निपुण भी हैं।

विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छा करने के लिए चाहिए कि मन को शांत रखें। दिल व दिमाग की एकाग्रता बढ़ाएं। गलत संगत करने से बचें। आपका निष्कपट व्यवहार आपकी कमजोरी बन सकता है, जिसके चलते कोई भ्रांति उत्पन्न होगी परन्तु अपने विवेक का साथ पाकर स्थिति को संभाला जा सकता है। वर्तमान परिस्थितियों के आंकलन के बाद ही इस वर्ष निवेश करें। व्यवसाय के क्षेत्र में किये गए प्रयास सफल होंगे, लेन-देन व कागजी कार्यवाही में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी महिला सहकर्मी से बहस में न पड़ें। जुलाई माह में किसी शुभ परिवर्तन की आशा है। प्रेम सम्बन्धों के लिए वर्ष अच्छा है पर जरुरत से अधिक विश्वास न करें। जीवनसाथी से बहुत सारे सुख मिलेंगे। सितम्बर के माह में नौकरी, पेशेवर जातको की तरक्की होगी परन्तु साथ-साथ जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। अक्टूबर का महीना कुछ व्यस्त रहेगा, मानसिक परेशानी बढ़ेगी। दिसम्बर माह में ज्यादातर समय परिवार के साथ बितेगा जो मन को शांति देगा। वर्ष 2021 के अप्रैल माह में यात्राएं सम्भव हैं, सावधानी बरतें।



उपाय- इस वर्ष उत्तम फल की प्राप्ति के लिए मां व मां तुल्य स्त्रियों की सेवा करें।

अपने भोजन की पहली रोटी गौ माता को दें।

पिता के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें।

दूध को उबल कर गिरने से बचाएं।

दाम्पत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए जीवनसाथी को ईत्र उपहार में दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट - www.youtube.com/gurukulofastrologyscience 

Niyati Bhandari

Advertising