आज का पंचांग- 28 मार्च, 2021

Sunday, Mar 28, 2021 - 09:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Panchang in Hindi:- 28 मार्च, 2021 रविवार फाल्गुन शुक्ल तिथि पूर्णिमा (28-29 मध्य रात 12.18 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा।

विक्रमी सम्वत् : 2077, चैत्र प्रविष्टे 15,  राष्ट्रीय शक सम्वत: 1943, दिनांक: 7 (चैत्र), हिजरी साल : 1442, महीना : शब्बान, तारीख: 14, सूर्योदय: प्रात: 6.26 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.40 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी (सायं 5.36 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र हस्त, योग: वृद्धि (रात 9.49 तक) तथा तदोपरांत योग धु्रव, चंद्रमा: कन्या राशि पर (पूरा दिन-रात), भद्रा रहेगी (दोपहर 1.53 तक), दिशा शूल:  पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहूकाल:  सायं साढ़े चार से छह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : फाल्गुन पूर्णिमा श्री सत्य नारायण व्रत, श्री लक्ष्मी नारायण व्रत, होलाष्टक समाप्त, होली पर्व, होलिका दहन (प्रदोष काल), श्री चैतन्य महाप्रभु जयंती, मेला सुजानपुर टिहरा (हमीरपुर, हिमाचल) प्रारंभ। सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य मीन में
चंद्रमा कन्या में
मंगल वृष में
बुध कुंभ में
गुरु मकर में
शुक्र मीन में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Jyoti

Advertising