आप का राशिफल- 02 फरवरी, 2020

Sunday, Feb 02, 2020 - 09:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज 02 फरवरी, 2020 विक्रमी सम्वत् : 2076, माघ प्रविष्ट 20, राष्टीय शक सम्वत: 1941, दिनांक: 13 (माघ), हिजरी साल: 1441, महीना: जमादि उल्सानी, तारीख: 7, सूर्योदय: 7.24 बजे, सूर्यास्त: 5.59 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: भरणी (रात 11.11 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र कृतिका। योग: शुक्ल (2 फरवरी दिन-रात तथा 3 को प्रात: 6.37 तक) तथा तदोपरांत योग ब्रह्म। चंद्रमा मेष राशि पर (2 फरवरी दिन-रात तथा 3 फरवरी को प्रात: 5.40 तक) तथा तदोपरांत वृष राशि पर प्रवेश करेगा। इसके अलावा आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

दिशा शूल: पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए। राहू काल: सायं 4:30  से 6:00 बजे तक।

पर्व, दिवस तथा त्यौहार : भीष्माष्टमी।

हिंदू धर्म के शास्त्रों के अनुसार भीष्माष्टमी अथवा 'भीष्म अष्टमी' का व्रत माघ माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है। महाभारत में वर्णन है कि भीष्म पितामह को इच्छामृत्यु का वरदान था। माघ शुक्लाष्टमी तिथि को बाल ब्रह्मचारी भीष्म पितामह ने सूर्य के उत्तरायण होने पर अपने प्राण छोड़े थे। उनकी पावन स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन प्रत्येक हिन्दू को भीष्म पितामह के निमित्त कुश, तिल, जल लेकर तर्पण करना चाहिए, चाहे उसके माता-पिता जीवित ही क्यों न हों।

Jyoti

Advertising