आज का पंचांग- 25 अक्टूबर, 2022

Tuesday, Oct 25, 2022 - 07:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Aaj Ka Panchang: 25 अक्तूबर 2022, मंगलवार कार्तिक कृष्ण तिथि अमावस (सायं 4.19 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा।

विक्रमी सम्वत् : 2079, कार्तिक प्रविष्टे 9, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1944, दिनांक : 3 (कार्तिक), हिजरी साल 1444, महीना रबि उल-अव्वल, तारीख : 28, सूर्योदय : प्रात: 6.42 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.42 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : चित्रा (बाद दोपहर 2.17 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र स्वाति, योग : विष्कुंभ (दोपहर 12.31 तक) तथा तदोपरांत योग प्रीति, चंद्रमा : तुला राशि पर (पूरा दिन-रात)। दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहू काल : बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : कार्तिक अमावस, भौमवती अमावस, विश्वकर्मा दिवस, खंड ग्रास सूर्य ग्रहण जो भारत  में भी दिखाई देगा।
 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य तुला में
चन्द्रमा तुला में
मंगल मिथुन में
बुध कन्या में
गुरु मीन में
शुक्र तुला में
शनि मकर में
राहू मेष में
केतु तुला में
 

Jyoti

Advertising