आज का पंचांग-10 अक्टूबर, 2021

Sunday, Oct 10, 2021 - 08:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Panchang in Hindi:- 10 अक्टूबर 2021 रविवार आश्विन शुक्ल तिथि पंचमी (10-11 मध्य रात तक) तथा तदोपरांत तिथि षष्ठी।  

विक्रमी सम्वत् : 2078, आश्विन प्रविष्टे 25, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1943, दिनांक: 18 (आश्विन), हिजरी साल : 1443, महीना : रबि उल्ल अव्वल, तारीख: 3, सूर्योदय: प्रात: 6.31 बजे, सूर्यास्त: सायं 5.58 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: अनुराधा (बाद दोपहर 2.44 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र ज्येष्ठा, योग: आयुष्मान (बाद  दोपहर 3.03 तक) तथा तदोपरांत योग सौभाग्य, चंद्रमा: वृश्चिक राशि पर (पूरा दिन-रात) बाद दोपहर 2.44 के उपरांत जन्मे बच्चे को ज्येष्ठा नक्षत्र की पूजा लगेगी। 

दिशा शूल: पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए
राहूकाल: सायं 4.30 बजे 6.00 बजे तक। 
पर्व, दिवस और त्यौहार-उपांग ललिता व्रत, विश्व मानक दिवस

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:- 
सूर्य कन्या में
चन्द्रमा वृश्चिक में
मंगल कन्या में
बुध कन्या में
गुरु मकर में
शुक्र वृश्चिक में
शनि मकर में
राहु वृष में 
केतु वृश्चिक में

Jyoti

Advertising