आज का पंचांग- 11 अक्टूबर, 2020

Sunday, Oct 11, 2020 - 09:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Panchang in hindi: 11 अक्तूबर, 2020 रविवार द्वितीय (अधिक) आश्विन कृष्ण तिथि नवमी (सायं 5.54 तक) तथा तदोपरांत तिथि दशमी।  

विक्रमी सम्वत् : 2077, आश्विन प्रविष्टे : 26, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1942, दिनांक: 19 (आश्विन), हिजरी साल : 1442, महीना : सफर, तारीख: 23, सूर्योदय : प्रात: 6.32 बजे, सूर्यास्त: सायं 5.56 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: पुष्य (11-12 मध्य रात 1.19 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र आश्लेषा, योग: सिद्ध ( रात 10.53 तक) तथा तदोपरांत योग साध्य, चंद्रमा: कर्क राशि पर (पूरा दिन-रात), 11-12 मध्य रात 1.19 के उपरांत जन्मे बच्चे को आश्लेषा नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा शुरू होगी (12 अक्तूबर प्रात: 5.16 पर), रवि पुष्य योग, दिशा शूल: पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहू काल: सायं साढ़े चार से छह बजे तक। ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य कन्या में
चंद्रमा कर्क में
मंगल मीन में
बुध तुला में
गुरु धनु में
शुक्र सिंह में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में
 

Jyoti

Advertising