आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Aug 04, 2020 - 08:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Predictioon:-
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 4 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिन के स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक नए विचारों के लिए सदैव ग्रहणशील रहते हैं। इनमें भावुकताओं का स्तर सन्तुलित होता है। ये खराब परिस्थितियों का भी डटकर सामना करते हैं। मूलांक 4 वालों में प्रायः व्यवहारिक ज्ञान सहज रूप से देखने को मिलता है। आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आपको चाहिए अपने अन्तर्मन को जाने। स्वयं की मूल प्रवर्ति को पहचानें। इस साल पहले से चले आ रहे कानूनी मुद्दों को भी पूर्ण विराम मिलने की प्रबल संभावना है। माता पिता की सेहत का ध्यान रखें। अगस्त का महीना हास्य विनोद व मनोरंजन की दृष्टि से अच्छा है।

परंतु सेहत का ख्याल रखें, कोई त्वचा विकार या गुप्तरोग उत्पन्न होने की संभावना बनती है। सितम्बर व अक्टूबर के महीने में कार्यों में रुकावटें बढ़ सकती हैं। जमीन जायदाद सम्बंधी कोई विवाद हो सकता है। चीजें कुछ अस्थिर प्रतीत होंगी, परन्तु मासांत तक परिस्थितियां संभलने लगेंगी। नवम्बर के महीने में बल व बुद्धि दोनो से काम लेना होगा। दिसम्बर के माह में यात्राओं से लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। किसी नए कार्य या बड़े निवेश के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। वर्ष 2021 की शुरुआत में जनवरी व फरवरी माह में अधूरे कार्यों को पूरा करें। 

मेहनत व संघर्ष के चलते मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मार्च से आगे का समय शुभ है। पिता पुत्र के साथ से कार्य सफल होंगें। कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। अप्रैल के माह में कार्यभार बढ़ सकता है। मई के महीने में धन व आय में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। मन को एकाग्र कर अध्ययन करें, अच्छे परिणाम प्राप्त होंगें। जुलाई के महीने में व्यापार व कारोबार से जुड़े निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासम्भव चांदी के पात्र में पानी पियें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। बंदरों को गुड़ खिलाएं। काले व नीले रंग का परहेज़ करें। कानों में सोना धारण करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising