आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Apr 24, 2022 - 08:58 AM (IST)

सास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:-
आज आप के जन्मदिन की आपको बहुत शुभकामनाएं । 24 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिन के स्वामी शुक्र देव हैं।
मूलांक 6 वाले लोग जीवंतता से भरे होते हैं। ये लोग जीवन के हर पल को मौज मस्ती में जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले लोग किसी भी बात को लंबे समय तक अपने दिल से लगा कर नहीं रखते। ये हंसमुख और हंसी मजाक पसंद करने वाले लोग होते हैं। मूलांक 6 वाले जातक सुंदर और आकर्षक होते हैं। इनके चेहरे में एक अलग ही आकर्षण होता है। दूसरे लोग इनसे और इनकी बातों से बहुत जल्दी प्रभावित और आकर्षित हो जाते हैं। इनके आसपास के लोग इनसे दोस्ती करना और इनके साथ बने रहना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले लोग प्यार और रोमांस को अपने जीवन में बहुत महत्व देते हैं। इन्हें बन ठन कर रहना और सुंदर दिखना अच्छा लगता है। ये लोग अपने रखरखाव और पहनावे पर बहुत ध्यान देते हैं। इन लोगों को महंगी चीजें खरीदना अच्छा लगता है। मूलांक 6 वाले लोग सुंदर और महंगे कपड़े पहनना पसंद करते हैं। अक्सर देखा गया है कि मूलांक 6 वाले लोगों के खर्चे उनकी आय से अधिक होते हैं।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष यात्राएं लगी रहेंगी। आप स्वयं भी कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। जो जातक नौकरी में स्थानांतरण चाहते हैं इस वर्ष आवेदन कर सकते हैं। अप्रैल के महीने का शेष समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। घर में कोई सामान खरीद कर लाते हैं तो लेन-देन में सावधानी बरतें। मई के महीने का समय अच्छा रहेगा। धन लाभ होने के योग बनते हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। जून के महीने में रिसर्च एवं अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े लोग सफलता हासिल करेंगे। जुलाई के महीने में व्यापार में लाभ होगा। आपका कोई लेख प्रकाशित हो सकता है। अगस्त के महीने का समय काफी मौज मस्ती में बीतेगा। सितंबर के महीने में कोई गुप्त रोग होने की संभावना बनती है, समय पर चिकित्सक चला लें। अक्टूबर के महीने में स्वभाव में रूखापन बढ़ सकता है। अपने मन की बात साझा करने से बेहतर महसूस करेंगे। नवंबर के महीने में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संतान की सेहत का ख्याल रखें। दिसम्बर के महीने में कोई नया काम शुरू न करें। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश किया जा सकता है। फरवरी के महीने में मांगलिक कार्यों में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ेगा।

इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काला सफेद कंबल बुधवार के दिन गणेश जी के चरणों में रखकर आए। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। जीवनसाथी को इत्र उपहार में दें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। खराब घड़ी घर में ना रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


Jyoti

Advertising