आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Mar 26, 2022 - 09:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 26 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिन के स्वामी शनि देव हैं।

मूलांक 8 वाले जातक अपने जीवन में कर्म को ही प्रधान मानते हैं। इनको जीवन में सफलता धीमी गति से और बहुत सी रुकावटों का सामना करने के बाद मिलती है। ये लोग अपने से ज्यादा दूसरों के विषय में सोचते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। मूलांक 8 वाले जातक अपने हर काम को गंभीरता के साथ करते हैं। ये छल कपट से पूरी तरह से दूर रहते हैं। संघर्षों के बाद इनको अच्छी शिक्षा मिलती है।

इस वर्ष अप्रैल के महीने में आत्मविश्वास के साथ जो भी काम शुरू करेंगे उसको पूरा अवश्य कर पाएंगे। मई में विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने की इच्छा होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। जून में नौकरी में अपने कार्यकौशल से अपने सहकर्मियों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। जुलाई में कारोबार के लिए कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। भावनाओं से लिए गए निर्णयों से हानि उठानी की सम्भावना है। अगस्त के महीने में युवाओं को अपने करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वाहन अथवा कोई अचल संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। सितम्बर में कुछ नए व्यक्तियों से मुलाक़ात होगी, जो आप के लिए भविष्य में मददगार साबित हो सकते हैं। 

अक्टूबर में पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखे वर्ना कुछ बनते काम बिगड़ सकते हैं। नवम्बर में माता के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य के सुधार आएगा। आय में वृद्धि के योग बनते हैं। दिसम्बर में व्यवसायिक वर्ग को आर्थिक स्थिति में सुधार के बहुत से अवसर मिलेंगे। अगले वर्ष जनवरी में पुराने निवेश से लाभ मिलने की पूरी सम्भावना है। पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा। फ़रवरी में अपने जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। मार्च के महीने में किसी करीबी मित्र के साथ व्यापार को साझेदारी में शुरू कर सकते हैं।

उपाय-
इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 
पीपल की सेवा करें। 
काले वस्त्रों का दान करें। 
लोहे का दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 

Jyoti

Advertising