आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Nov 15, 2020 - 09:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday prediction in hindi:- 
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 15 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक काफी हास्यविनोद प्रिय स्वभाव के होते हैं। इन्हें हमेशा मौजमस्ती में समय बिताना अच्छा लगता है। ये चिंताओ से दूर जीवन के हर पल को जिंदादिली से जीना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले लोगों में सजावट व सौंदर्य की ओर एक अलग ही आकर्षण होता है। इन्हें फैशन व ग्लैमर की दुनिया अच्छी लगती है। इन्हें सजना सँवरना काफी पसंद होता है। ये लोग मुख्यतः अच्छे कपड़े पहने व बने ठने रहते हैं। ये लोग स्वयं के रख रखाव पर अधिक खर्च करते हैं। 

इनकी शिक्षा प्रायः सामान्य रहती है। आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आपके काम सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। घर का कोई बड़ा व्यक्ति विशेष शुभचिंतक साबित होगा। नवम्बर व दिसम्बर का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। वाहन खरीदने के योग भी बनते हैं। वर्ष 2021 के जनवरी महीने का समय रचना व कला विभाग से जुड़े लोगों के लिए शुभ है। फरवरी के माह में आप स्वयं के कारोबार की तरफ ज्यादा रुचि दिखाएंगे। फरवरी व मार्च का समय जीवनसाथी के साथ अच्छा बितेगा। घर परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। 


अप्रैल के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल है। इस समय में आपके सरकारी काम बन सकते हैं। व्यापार में तरक्की होगी। माता की सेहत का ख्याल रखें। मई के महीने में आप परिवार के साथ घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। पिता के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। जून के महीने में प्रतियोगिता में सफलता के योग बनते  हैं। छोटे भाई बहन आपकी बातों का समर्थन करेंगे। साहसिक कार्य में सफतला मिलेगी। जुलाई का समय नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा है। हालांकि दाम्पत्य जीवन के सुखों में कमी आ सकती है। अगस्त के महीने में मां आपकी चिंताओ का कारण बन सकती है। अक्टूबर के महीने में आप किसी विदेशी रचना को सीखने की योजना बना सकते हैं।

उपाय- 
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दही का मंदिर में दान दें। 

गाय को हरा चारा खिलाएं। कानों में सोना धारण करें। 

पीपल वृक्ष की सेवा करें। किसी कन्या को भोजन करवाएं।

लक्ष्मी मां की आराधना करें। 

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising