आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Dec 24, 2023 - 07:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होते हैं। ये लोग जहां जाते हैं महफिल में जान डाल देते हैं। ये लोग जीवन के हर पल को हंसी-खुशी में भरपूर तरीके से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा समय तक और चिंतित नहीं रह सकते और समय के साथ आगे बढ़ जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातक सुंदर एवं आकर्षक चेहरे के होते हैं। इन लोगों की शारीरिक बनावट व चेहरे की सुंदरता काफी प्रभावशाली होती है। ये लोग दूसरों को बहुत जल्दी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। इनके चेहरे से इनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। शिक्षा के साथ-साथ इन लोगों की कला तथा रचनात्मक विषयों में भी अच्छी रुचि होती है। मूलांक 6 वाले जातक नृत्य और संगीत की तरफ भी ज्यादा आकर्षित होते हैं। अधिकतर मूलांक 6 वाले जातकों को फैशन, डिजाइन, पार्लर, कॉस्मेटिक, ब्यूटी जैसे क्षेत्रों में अधिक सफल होते हुए देखा गया है। मूलांक 6 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल यात्राओं के योग बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति ठीक हो सकती है। इस वर्ष नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। आपका मन ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने की तरफ आकर्षित हो सकता है। दिसंबर के महीने का समय थोड़ा व्यस्त रहेगा। पिता के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकता है। 

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। जमीन-जायदाद के मामले सामने आ सकते हैं। फरवरी के महीने के समय परिणाम मिले-जुले रहेंगे। अपने क्रोध पर काबू रखें और परिस्थितियों को खराब न करें। मार्च के महीने में किसी नए काम में निवेश करने का विचार बनाएंगे। अप्रैल के महीने में अपनी बातें किसी ऐसे व्यक्ति को बताने से सचेत रहें जो आपका भला न चाहता हो। मई के महीने का समय व्यावसायिक स्तर पर अच्छा रहेगा। जून के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। अपने काम में विदेशी आयाम शामिल करने की कोशिश करेंगे। जुलाई के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। अगस्त के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। सितंबर के महीने में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अक्टूबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना भी बन सकती है। नवंबर के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। अनिंदरा से परहेज करें यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। व्यायाम और योग करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। घर में कोई खराब यंत्र न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 


 

Prachi Sharma

Advertising