आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Jun 08, 2023 - 08:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 जून में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक थोड़े चुपचाप रहने वाले और गंभीर स्वभाव के होते हैं। इन्हें दूसरों से ज्यादा बातें करना पसंद नहीं आता। बहुत बार मूलांक 8 वाले जातकों को अपने घनिष्ठ मित्रों या जीवनसाथी के साथ भी बातें साझा करने में असहजता महसूस होती है। मूलांक 8 वाले जातक हर कार्य को धीरे-धीरे करना पसंद करते हैं परंतु इसका मतलब यह नहीं है कि ये लोग अपने कामों को बीच में छोड़ देते हैं। ये लोग पूरी मेहनत और लगन के साथ हर कार्य को करते हैं और अंत में सफलता प्राप्त करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इन्हें अपने जीवन लक्ष्य प्राप्ति में भी काफी समय लगता है। परंतु ये लोग परिस्थितियों के सामने घुटने नहीं टेकते और लगातार प्रयास करते रहते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों का अपने परिवार में पिता के साथ कहीं न कहीं एक वैचारिक मतभेद बना रहता है। मूलांक 8 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा  प्रदर्शन करते हैं। इन्हें कामकाज के मामले में भी स्थायी रूप से कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 8 वाले जातकों को कोयला, पेट्रोलियम, दवाइयां, लोहा, इस्पात आदि उद्योगों में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए कामकाज की तरक्की के योग लेकर आया है। इस वर्ष पदोन्नति के योग बनते हैं। मेहनत के आपको उचित परिणाम मिलेंगे। यह साल विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। जून के महीने का समय जोश और उत्साह को सही दिशा में लगाकर अधूरे काम पूरा करने का है। दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़े, सफलता मिलेगी। जुलाई के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे और निजी जीवन पर इस बात का प्रभाव पड़ेगा। अगस्त के महीने में भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। सितंबर के महीने में विद्यार्थी अपनी आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। मेधावी मिलने के भी योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने का समय परिवर्तन लेकर आएगा, जो आपके लिए सकारात्मक होंगे। लेकिन कार्यभार की अधिकता बनाकर रखेंगे। नवंबर और दिसंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा रहेगा। दिसंबर के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं।



वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। विदेशी कामों से लाभ होगा। फरवरी के महीने में कुछ अनचाहे खर्चे हो सकते हैं। मार्च के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अप्रैल के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होगा।

उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। चने की दाल मंदिर में दान करें। शनि चालीसा का पाठ करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।



आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising