आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Jun 01, 2023 - 08:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 1 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिन के स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी एवं स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें अपने जीवन में मान-सम्मान और इज्जत प्राप्त होती है। ये लोग अपने मूल्यों और विचारों के साथ कभी समझौता नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातकों को अपने अधिकार, सत्ता और पद से बहुत लगाव होता है। ये लोग एक अच्छे प्रशासन अधिकारी, निर्णायक और नेता के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक हर काम को आगे आकर स्वयं करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों में दूसरे व्यक्तियों के अंदर भी उत्साह और उम्मीद की किरण जगाने की अद्भुत शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक लोगों की एक बहुत बड़ी भीड़ का अकेले नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। इन लोगों को अपने जीवन के हर पड़ाव पर अपने आसपास, परिवार अथवा समूह में मुख्य सदस्य की भूमिका स्वतः ही मिल जाती है। मूलांक 1 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। अक्सर मूलांक 1 वाले जातकों को राजनीति से जुड़े विषयों में रुचि होती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणामों वाला रहेगा। हालांकि इस वर्ष आपको बहुत से परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा जो कि किसी भी स्तर पर संभव है। इस वर्ष अपने कामकाज को नए आयाम देने की कोशिश करेंगे। जून के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। आप भावनाओं में आकर निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। जुलाई के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में कोई अनैतिक काम करने से बचे, व्यर्थ ही मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। सितंबर और अक्टूबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रखेंगी। नवंबर के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। दिसंबर के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। जीवन साथी के साथ मन-मुटाव होने की संभावना बनती है। 

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में निजी रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। फरवरी के महीने में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मार्च के महीने में आलस्य के कारण अपने काम को आने वाले समय पर टालने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी कर्मचारी वर्ग के व्यक्ति के साथ बहस होने की संभावना बनती है। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। समय का सदुपयोग कर अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। आप जोश और उत्साह महसूस करेंगे। मई के महीने में नए काम के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। तुलसी के पौधे को जल दें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब वाद्य यंत्र घर में न रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


 

Niyati Bhandari

Advertising