आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, May 31, 2023 - 08:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत  शुभकामनाएं। 31 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिनके स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इन लोगों का दिमाग रिसर्च एवं अनुसंधान के स्तर पर ज्यादा चलता है। ये लोग हर चीज के आधारभूत तर्क तक जाने की कोशिश करते हैं। इनकी बातों में तर्क-वितर्क अधिक झलकता है। किसी भी बात को यूं ही मान लेना इन लोगों की प्रवृत्ति नहीं होती। ये लोग पढ़ाई व शिक्षा से अलग घर-बाहर, समाज, राजनीति अथवा अन्य भी हर प्रकार की जानकारी रखते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी ये लोग औसत से बेहतर ही प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों को मुख्यतः विदेशी तकनीक व विदेशी ज्ञान को सीखते हुए देखा गया है। बहुत बार मूलांक 4 वाले जातक विदेश में ही एक अच्छी आजीविका कमाने में कामयाब होते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति प्रायः अच्छी होती है। मूलांक 4 वाले जातक पुरानी परंपराओं और मान्यताओं को नहीं मानते। अतः इन्हें गैर परम्परावादी कह दिया जाता है। ये लोग समाज में लगातार परिवर्तन चाहते हैं। लोग इन्हें क्रांतिकारी समझने लगते हैं। मूलांक 4 वाले जातक मुख्यतः पुरानी और रूढ़िवादी विचारधाराओं के साथ विवाद की स्थिति में मिलते हैं। ये लोग धर्म के नाम पर हो रहे आडम्बरों को बिल्कुल नहीं मानते।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणामों वाला रहेगा। इस वर्ष संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। कामकाज के लिए की गई यात्रा लाभदायक रहेंगी। मई के महीने का यह शेष दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको उचित सलाह मिलेगी। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। विदेशी आयाम अपने काम में शामिल करने की कोशिश करेंगे। आपकी नई सोच और काम करने के तरीके से आपके सहकर्मी प्रभावित होंगे। जुलाई के महीने का समय सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया से जुड़े हुए लोग भी अच्छा काम करेंगे। अगस्त के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सितंबर के महीने में नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। नकदी धन खर्च होगा। अक्टूबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने के भी योग बनते हैं। नवंबर के महीने में सूझ-बूझ के साथ काम करें। अपने क्रोध पर काबू रखें। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। दिसंबर के महीने में कोई नया काम शुरू करने की कोशिश न करें। पिता के साथ वैचारिक मतभेद का सामना भी करना पड़ सकता है।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय कोर्ट-कचहरी के मामलों के लिए सकारात्मक रहेगा। फरवरी के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते है। मार्च के महीने में कोई नया काम शुरू न करें। अप्रैल के महीने में मन थोड़ा परेशान रहेगा। अपने नीरस स्वभाव के चलते किसी को अपशब्द न कहें।

उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। परनिंदा से परहेज करें। किसी की झूठी गवाही न दें। गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising