आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, May 25, 2023 - 07:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन में चल रही बातों को पता लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग अपनी मन की व्यथा जल्दी से किसी के साथ साझा नहीं करते। ये लोग दूसरे लोगों से दूरी बनाकर अकेलेपन में रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपनी ही दुनिया में रहना पसंद करते हैं। मूलांक 7 वाले जातक अंतर्मुखी होते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को अपने जीवन में किसी न किसी क्षेत्र में कमी महसूस होती रहती है। सब कुछ होते हुए भी इनका मन अशांत होता है। मूलांक 7 वाले जातक बातों की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। जो कि बहुत बात इनके लिए मानसिक परेशानी का कारण भी बन जाता है। इन लोगों की कल्पना शक्ति अच्छी होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दे तो मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शनशास्त्र अथवा अध्यात्म के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। अपने जीवन काल में एक स्तर पर पहुंचकर ये लोग भौतिक सुखों से दूर हो जाते हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस साल आपको नए काम के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को भी शुभ समाचार मिलने के योग बनते हैं। इस साल सरकारी कामों में लाभ होगा। मई के महीने के शेष दिन आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि करेंगे। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। जुलाई के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होंगे, लेकिन मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। अगस्त के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। बेहतर होगा कि अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें, ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। सितंबर के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी, जिसे सफलता से पूरा करने पर आप प्रशंसा के पात्र भी बनेंगे। अक्टूबर के महीने में नकदी धन खर्च होगा। नवंबर के महीने में आपका मन ज्योतिष विद्या की तरफ आकर्षित हो सकता है। बच्चे भी अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अकस्मात आपके रुके हुए कामों को गति प्राप्त होगी। 

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। भावनाओं में आकर कोई ऐसा निर्णय न लें जिसके कारण आपको आने वाले समय में नुकसान उठाना पड़े। फरवरी के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। मार्च के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। अप्रैल के महीने में कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गायत्री मंत्र का जाप करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। शहद का सेवन न करें। केसर का तिलक लगाएं। परनिंदा से परहेज करें। एक काला सफेद कंबल मंदिर में दान करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। जरूरतमंद की सहायता करें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com



 

 

Niyati Bhandari

Advertising