आज का पंचांग- 04 मार्च, 2022

Friday, Mar 04, 2022 - 08:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Panchang in Hindi:- 4 मार्च 2022,  शुक्रवार  फाल्गुन शुक्ल तिथि द्वितीया (रात 8.46 तक) तथा तदोपरांत तिथि तृतीया। 

विक्रमी सम्वत् : 2078, फाल्गुन प्रविष्टे 21, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1943, दिनांक : 13 (फाल्गुन), हिजरी साल : 1443, महीना: रज्जब, तारीख : 30, सूर्योदय : प्रात: 6.55 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.24 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : उत्तरा भाद्रपद (4-5 मध्य रात 1.52 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र रेवती, योग : शुभ (4-5 मध्य रात 1.44 तक) तथा तदोपरांत योग शुक्ल, चंद्रमा : मीन राशि पर (पूरा दिन-रात), पंचक लगी रहेगी (पूरा दिन-रात), 4-5 मध्य रात 1.52 के उपरांत जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की पूजा लगेगी, दिशा शूल : पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए,  राहू काल : प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : चंद्र दर्शन, श्री राम कृष्ण परमहंस जयंती।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य कुंभ में
चन्द्रमा मीन  में
मंगल मकर में
बुध मकर में
गुरु कुंभ में
शुक्र मकर में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में


 

Jyoti

Advertising