Rashifal 28, June, 2020: इन खास उपाय से प्रसन्न होंगी देवी मां

Sunday, Jun 28, 2020 - 11:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दिन रविवार  है, पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि देर रात 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। धार्मिक किंवदंतियों के अनुसार प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाता है, जिस दौरान देवी दुर्गा की उपासना का विधान है। इसके अलावा आज रात 8 बजकर 13 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। कहा जाता है इस योग में कोई मंगलदायक कार्य करने से उसमे निश्चित ही सफलता मिलती है।  

साथ ही आज सुबह 8 बजकर 46 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के बाद हस्त शुरू हो गया है, जो हस्त नक्षत्र कल की सुबह 7 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।  इसके आलावा आज दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक पताल लोक की भद्रा रहेगी। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि योग यानि सारे काम बनाने वाले योग पूरा दिन और पूरी रात रहेगा। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

इसके अलावा आज मासिक दुर्गाष्टमी पर देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए निम्न उपाय कर सकते हैं-
कन्या पूजन के दिन कन्याओं को घर पर आमंत्रित करें। उनकी उम्र 2 से 9 वर्ष होनी चाहिए क्योंकि इसी उम्र की कन्याओं को मां दुर्गा का रूप माना गया है। कन्याओं के साथ एक लोंगड़ा यानी लड़के को भी साथ बिठाते हैं। कहा जाता है कि लोंगड़े के अभाव में कन्या पूजन पूर्ण नहीं होता। 

कन्या और लोंगड़े के चरण धोकर उन्हें आसन पर बैठाएं। कलाई पर मौली बांधें और माथे पर रोली का तिलक लगाएं। 


मां दुर्गा को सूखे काले चने, हलवा पूरी, खीर व फल आदि का भोग लगाकर कन्याओं और लोंगड़े को प्रसाद दें, साथ ही कुछ न कुछ दक्षिणा के रूप में ज़रूर दें।

Jyoti

Advertising