आप का राशिफल: 29 फरवरी, 2020

Saturday, Feb 29, 2020 - 11:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज 29 फरवरी, 2020 शनिवार फाल्गुन शुक्ल तिथि पंचमी (प्रात: 9.10 तक) तथा तदोपरांत तिथि षष्ठी। विक्रमी सम्वत् : 2076, फाल्गुण प्रविष्टे : 17, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक : 10 (फाल्गुन), हिजरी साल: 1441, महीना: रज्जब, तारीख: 4, सूर्योदय: 6.59 बजे, सूर्यास्त: 6.21 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: भरणी (29 फरवरी दिन-रात तथा 1 मार्च प्रात: 5.59 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र कृतिका। योग: ब्रह्म (दोपहर 12.04 तक) तथा तदोपरांत योग ऐन्द्र। चंद्रमा मेष राशि पर (पूरा दिन-रात)। इसके अलावा अपना आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करें यहां। 

दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए। 
राहू काल: प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक। 

इसके अलावा शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आज खास उपाय किए जा सकते हैं क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित माना जाता है। इसलिए इस दिन जो भी शनि देव की विधिवत पूजा के साथ-साथ इनसे जुड़े खास उपाय करता उस पर शनि देव की कृपा बरसती है। 

इन आसानों उपाय को कर शनि को कर सकते हैं प्रसन्न- 
हर शनिवार को शनि देव का उपवास रखें, संध्या काल में इन्हें सरसों का तेल चढ़ाएं। साथ ही साथ शाम पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाकर वहां सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 

शास्त्रों में दिए इनके यानि शनि देव के बीज मंत्र- ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का 108 बार जाप करें। संभव हो तो इनके दिन यानि शनिवार को काले या नीले रंग के वस्त्र धारण करें।
a

Jyoti

Advertising