आज का पंचांग:- 29 नवंबर, 2020

Sunday, Nov 29, 2020 - 09:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Panchang In Hindi:-
29 नवम्बर, 2020 रविवार कार्तिक शुक्ल तिथि चतुर्दशी (दोपहर 12.48 तक) तथा तदोपरांत तिथि पूर्णिमा। 

विक्रमी सम्वत् : 2077, मार्गशीर्ष प्रविष्टे: 15, राष्ट्रीय शक सम्वतï्: 1942, दिनांक: 8 (मार्गशीर्ष), हिजरी साल : 1442, महीना : रबि-उल्सानी, तारीख: 13, सूर्योदय: प्रात: 7.11 बजे, सूर्यास्त: सायं 5.21 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: कृतिका (29 नवम्बर दिन-रात तथा अगले दिन (30 नवम्बर) प्रात: 6.03 तक), योग: परिध (प्रात: 10.09 तक) तथा तदोपरांत योग शिव, चंद्रमा: मेष राशि पर (प्रात: 10.01 तक) तथा तदोपरांत वृष राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा रहेगी (दोपहर 12.48 से लेकर 29-30 मध्य रात 1.54 तक), दिशा शूल : पश्चिम एवं नैर्ऋत्य  दिशा के लिए, राहू काल: सायं साढ़े चार से छह बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : श्री सत्य नारायण व्रत, त्रिपुरोत्सव, भीष्म पंचक समाप्त।  सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य वृश्चिक में
चंद्रमा मेष में
मंगल मीन में
बुध वृश्चिक में
गुरु मकर में
शुक्र तुला में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Jyoti

Advertising