आज अंतरिक्ष में दिखेगा अद्भुत नज़ारा, चूक गए तो करना पड़ेगा 15 साल इंतजार

Tuesday, Oct 13, 2020 - 07:27 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today Mars will Bigger and Brighter in Night Sky: धरती पर जिंदगी चलती रहती है, दुनिया चलती रहती है और हमारे सौरमंडल में ग्रहों का खेल भी चलता रहता है। खगोल विज्ञान रहस्यों से भरा एक विज्ञान है। ज्योतिष ने कई गुत्थियां सुलझाई हैं और ग्रहों की प्रकृति व प्रवृत्ति के बारे में हमें ज्योतिरविदो ने बहुत महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं लेकिन आज का विज्ञान अभी भी सौर मंडल के कई रहस्यों को सुलझाने व समझने में लगा है।


Mars Makes Closest Approach to Earth on October 13: मंगलवार 13 अक्तूबर को सौरमंडल में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।  एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना घटेगी। जो लोग इस बार इस खगोलीय घटना को और इस अद्भुत नजारे को सौरमंडल में देखने से चूक जाएंगे,  उन्हें फिर 15 साल और इंतजार करना पड़ेगा। ऐसा नजारा 11 सितंबर 2035 में ही देखने को मिलेगा।

Mars will appear bigger, redder, and brighter on October 13: खगोल विज्ञान के नजरिए से 13 अक्टूबर की रात मंगल ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब होगा और यह इतना करीब होगा कि यह सबसे बड़ा और अपने उज्जवल नारंगी रंग में चमकता हुआ दिखाई देगा। अद्भुत बात यह होगी कि इस दिन धरती और सूर्य के साथ मंगल ग्रह एक सीध में दिखाई देंगे और मंगल ग्रह को आप अपनी आंखों से भी देख पाएंगे। सबसे विहंगम सबसे अद्भुत नजारा यह भी होगा के मंगलवार को शाम के समय जब पश्चिम में सूर्य अस्त हो रहा होगा तो पूर्व में मंगल उदय हो रहा होगा। अगर हम विज्ञान की भाषा में कहें तो इस खगोलीय घटना को "मार्स एट अपोजिशन " कहा जाता है।


Mars to be opposite, closest to Sun on October 13: सूर्य , पृथ्वी और मंगल इन तीनों ग्रहों का एक साथ सीधी लाइन में आना खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए सचमुच में एक यादगार दिन रहेगा। मंगल ग्रह आधी रात तक दक्षिण दिशा में चला जाएगा और यदि आपके पास एक हाई क्वालिटी का टेलीस्कोप है तो आप ग्रह की सतह की एक झलक पा सकेंगे।  जो ग्रह नंगी आंखों से तारे की तरह दिखता है,  वह टेलिस्कोप से चंद्रमा के समान स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

 Mars makes its closest approach to Earth: मंगल और पृथ्वी 26 महीने बाद एक दूसरे के पास आ जाते हैं और दोनों ग्रहों के अंडाकार पथ में घूमने के कारण तथा पृथ्वी और मंगल की कक्षा कुछ डिग्री से झुकी होने के कारण इस दूरी का मान घटता-बढ़ता रहता है। आज से 17 साल पहले यानी वर्ष 2003 में हम मंगल के जितने नजदीक थे  उतनी नजदीकी तो अब 2287 में ही आ पाएगी।

खगोल विज्ञान में जो लोग रुचि रखते हैं, अंतरिक्ष के रहस्य को जानना चाहते हैं,  सौरमंडल के रहस्यों को जानना चाहते हैं, उनके लिए 13 अक्टूबर का दिन सचमुच में एक यादगार दिन रहेगा, जब वह पृथ्वी, सूर्य के साथ मंगल ग्रह को एक ही सीध में देखने का सौभाग्य हासिल कर पाएंगे। मंगल ग्रह मंगलवार यानि 13 अक्टूबर को 6 करोड़ 20 लाख किलोमीटर की दूरी पर स्थित रहेगा।


How to watch Mars make its closest approach to Earth: जिन लोगों की खगोल विज्ञान के साथ-साथ ज्योतिष में भी रुचि है, वे ये जान लें 20 साल के बाद ऐसा संयोग बना है कि देव गुरु बृहस्पति और न्याय के देवता शनि भी सौरमंडल में एक-दूसरे के करीब हैं।  इनकी आपस की दूरी भी काफी कम हो गई है । टेलीस्कोप की मदद से इन दोनों ग्रहों को भी आसानी से देखा जा सकता है।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

 

Niyati Bhandari

Advertising