लव गुरु से जानिए, आज किसे प्यार में मिलेगी सफलता

Sunday, Jul 19, 2020 - 07:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Tip of the day: टिप ऑफ़ द डे-  जो कपल्स लव मैरिज करना चाहते हैं वह लोग अपने घर के ईशान कोण में विष्णु भगवान की और आग्नेय कोण में गणेश भगवान की तस्वीर लगाएं। इससे आपकी लव मैरिज होने के आसार बढ़ेंगे।

मेष- प्रेम जीवन में आज का दिन अच्छा नतीजे लेकर आएगा। पार्टनर आपके जज्बातों की कदर करेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन सामान्य रहेगा। कुछ नया होने की उम्मीद है।

वृष- आप दोनों को मिलकर प्यार की पींगे नए रूप से आगे बढ़ानी होंगी। रोमांस वाली लाइफ में आज दोबारा जान फूंकने का समय आ गया है। विवाह जातक आज अपने जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं, जिससे शाम हसीन हो जाएगी।

मिथुन- प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा। छोटी-छोटी बात पर लड़ाई हो सकती है। रिश्तों में दूरियां भी आ सकती हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किलों भरा हो सकता है। इससे अलावा किसी के साथ कहासुनी हो सकती है।

कर्क- विवाह के योग बन रहे हैं। मित्रता आज प्रेम संबंध में बदल सकती है। कार्यालय में किसी सहयोगी की तरफ आकर्षित होंगे। जिन शादीशुदा जातकों के जीवन में रिश्तों में प्यार की जगह दरारें पैदा हो रही हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ। दांपत्य जीवन में रोमांस आ सकता है।

सिंह- आज आपको उदासी का कारण आपका लवमेट बन सकता है। जितना हो सके अपने प्यार को विवादों से बचाएं। नवीन विवाहित जोड़ा आज काम सुख में उत्तेजित रहेंगे और आनंद की प्राप्ति करेंगे।

कन्या- आज आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। समय रहते अपने रिश्ते को बचाएं। शादीशुदा जातकों के दिन शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। परंतु दिन के अंत तक वह एक रोमांटिक शाम व्यतीत कर सकते हैं।

तुला- आज आप अपने पार्टनर के साथ प्यार का सुख भोग सकते हैं। पार्टनर शाम को यादगार बना सकता है। शादीशुदा जातक आज अपनी गलतफहमियां दूर करने में सक्ष्म हो सकते हैं और एक दूसरे के साथ खास समय भी बिता सकते हैं।

वृश्चिक- दांपत्य जीवन में रोमांस की कमी के कारण आज बहस का मुद्दा पनप सकता है। अपने पार्टनर को खुश करना होगा और आनंद का आभास कराना होगा। प्रेमी जीवन में पड़े लोगों को आज कोई सरप्राईज़ मिल सकता है।

धनु- आपको कोई सेक्सुअल प्रॉब्लम हो सकती है। जिसके कारण आपके साथ-साख आपके साथी का भी मूड ठीक नहीं रहेगा। शादीशुदा लोगों का दिन ठीक-ठाक रहेगा।

मकर- पार्टनर के साथ सलाह मशविरा करने के बाद कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बनाएंगे। इससे दोनों का माहौल बदलेगा। आज आपके जीवनसाथी आप पर रोमांस की बौछार होने वाली है, विवादों से बचें।

कुंभ- जो लोग प्रेम जीवन में है उन्हें भी थोड़ा ध्यान रखना होगा आपका प्रिय किसी बात को लेकर उदास हो सकता है। विवाहित लोगों की लव लाइफ में तनावपूर्ण स्थिति बनेगी, जीवनसाथी से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है।

मीन- जो लोग प्रेम जीवन में रह रहे हैं उनके लिए भी दिन काफी बेहतर रहेगा। विवाहित जातक आज अपने साथी के साथ बेहतर समय बिता पाएंगे और रोमांस और सुख प्राप्त करेंगे। 

अंकित शर्मा
adityaastro111@gmail.com  

Jyoti

Advertising