लव राशिफल 31 जुलाई- मोहब्बत की इन्तहा थी या दीवानगी मेरी

Saturday, Jul 31, 2021 - 08:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष : इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उन्हे आज लाभ मिलेगा। आपकी सफलता से पार्टनर भी अधिक प्रसन्न होगा। प्रेमी संग समय बिताने को मिलेगा। जिससे दूरियां नज़दीकियां में बदलेंगी।

वृष : व्यवहार में चंचलता बनी रहेगी। आपके दोस्तों के साथ-साथ आपके पार्टनर को ये चंचलता पसंद आएगी।  जीवनसाथी से रिश्ते मज़बूत होंगे। मगर ध्सान रहे किसी भी बात पर अझिक बहस न करें वरना झगड़ा हो सकता है।

मिथुन : किसी प्रकार की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। लवर्स किसी तीसरे की बातों में आकर अपने रिश्ते खट्टास पैदी कर सकते हैं। प्रेमियों के लिए भी दिन अधिकतर अच्छा नहीं है।

कर्क :  कोई पुराना दोस्त आपको अच्छी सलाह देगा जिससे आपकी लव-लाइफ बेहतर होगी। अपने पार्टनर की सेहत का विशेष ध्यान रखें, बद परहेजी के चलते पेट दर्द परेशान कर सकता है।

सिंह : आपके शत्रु कमज़ोर रहेंगे। परंतु ध्यान रहे पुरानी बातों पर बहस न करें, बेवजह विवाद पैदा हो सकता है। जितना हो सके अपने क्रोध पर काबू पाएं। मैरिड लोगों के लिए दिन सामान्य।

कन्या : आपके सितारे मज़बूत रहेंगे। इस राशि के विवाहित लोग आज अपने पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे मगर बाहर जाकर खान पीन का अवश्य ध्यान रखें। सेहत को नुकसान होने के आसार हैं।

तुला : आज इस राशि वालों के लिए भी सितारा ठीक रहने वाला है। पार्टनर संग की गई किसी प्रकार की यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। विवाहित लोगों को आज एक दूसरे के साथ अपने मन की बातें शेयर करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक : आज हर काम में अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा जिससे हर काम को मन लगाकर कर पाएंगे। प्रेमी आज खास ध्यान रखें कि जल्दबाजी में आकर अपने प्रेम जीवन से जुड़ा कोई फैसला न लें।

धनु : आज कोई शत्रु आपकी लव लाइफ में कोई परेशानी खड़ी कर सकता है, सतर्क रहें। पूरा दिन मन दुखी रह सकता है। परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं, जिससे मूड ठीक हो सकता है। मगर अपने पार्टनक के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा।

मकर : संतान का सपोर्ट मिल सकता है। जिससे मैरिज जीवन में भी खुशियां बढ़ सकती हैं। तो वहीं इस राशि के लवर्स के लोगों के लिए समय बहुत ही अनुकूल प्रतीत हो रहा है।

कुंभ : इस राशि के प्रेमी आज अपने घर पर अपनी शादी की बात कर सकते हैं, जिससे घर में थोड़ा सा तनाव पनप सकता है। विवाहित लोगों की बात करें तो उनके घर में आज एक साथ कई खुशियां दस्तक देने वाली हैं।

मीन : ऑफिस में आज आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। जिससे मन प्रसन्न होगा परंतु पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ सकते हैं, मूड ऑफ होगा। हालांकि  शाम तक अपने गुस्से को थूक एक दूसरे से प्यार से बात करेंगे।

 
 

Jyoti

Advertising