आपका राशिफल: 10 मई, 2019

Friday, May 10, 2019 - 12:14 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज शुक्रवार तारीख 10.05.19, वैशाख शुक्ल षष्ठी, चंद्र मिथुन राशि व पुनर्वसु नक्षत्र का योग बन रहा है।  इसके अलावा आज श्री रामानुजाचार्य जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इसके साथ ही शुक्रवार के दिन संतोषी माता की पूजा करना फलदायी होगा। ज्योतिष के अनुसार इस दिन पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

भाग्यांक- 9
शुभरंग- नारंगी
शुभदिशा- दक्षिण
राहुकाल- 10:38 से 12:18 तक
सर्वार्थसिद्धि व रवि योग- 05:38 से 14:22 तक
विशेष वैशाख- स्कंद षष्ठी।

विशेष: आज वैसाख शुक्ल छठी पर स्कंद षष्ठी मनाएगे। भगवान कार्तिकेय को समर्पित ये पर्व ब्रह्महत्या जैसे पापों से मुक्ति देता है। आजके उपायों से विवाद मुक्ति व कलह मुक्ति मिलती है, संतान के कष्ट व शारीरिक कष्ट दूर होते है।

बर्थडे का खास उपाय: कार्तिके पर चढ़ी उड़द काली गाय को खिलाएं। - कलह से मुक्ति मिलेगी।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: कार्तिके पर चढ़ा खिलौना गरीब बच्चे को दान करें। - संतान को स्वास्थ्य लाभ होगा।  

आज का ख़ास उपाय: कार्तिके पर चढ़ी लौंग कर्पूर से जला दें। - विवादों से मुक्ति मिलेगा।
शारीरिक कष्ट मिटाने का विशेष उपाय: शिवालय में कार्तिके की पूजा करें। सरसों के तेल का 6मुखी दीप जलाकर विशेष मंत्र ॐ शारवाना-भावाया नमः जपें। कार्तिके पर चड़ा नारियल सिर से वारकर जलप्रवाह करें। विशेष समय: शाम 6 से रात 8 तक।

Jyoti

Advertising