आपका राशिफल: 08 मई, 2019

Wednesday, May 08, 2019 - 08:43 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज दिनांक 08 मई, बुधवार वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का दिन और साथ ही आज श्री सिद्धि विनायक चतुर्थी का व्रत भी है। अगर देखा जाए तो इससे बड़े सौभाग्य की बात नहीं कि बुधवार गणेश जी का दिन माना जाता है और आज के दिन ही गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। बता दें कि माह में दो चतुर्थी आती है, शुक्ल व कृष्ण पक्ष की, जैसे गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। भगवान गणपति को चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता माना जाता है। अतः आज के दिन जो भी भगवान की पूजा-अर्चना सच्चे मन से करता है तो गणपति उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार आज शाम 04 बजे तक रवि योग और रात 09 बजकर 17 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा और इन्हीं के बीच आप जो भी कार्य करेंगे वे पूरे होंगे। कहा जाता है कि कि आज के दिन अगर भगवान गणेश की उपासना और कुछ खास उपाय से इनका पूजन किया जाए तो बड़े ही सौभाग्य की बात होती है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बुद्धिबल में वृद्धि का विशेष उपाय: गणपति का विधिवत पूजन करें। रुद्राक्ष की माला से गुडलक मंत्र ॐ बुद्धि-सिद्धि प्रियाय नमः जपें। गणपति पर दूर्वा चढ़ाएं।
गुडलक टाईम 10:45 से 12:15 तक।
चंद्रोदय पूजन मुहूर्त 18:56 से 22:27 तक।

बर्थडे का खास उपाय: गणपति पर चढ़ी लौकी सिर से वारकर गाय को खिलाएं। रोग मुक्ति मिलेगी।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: गणपति पर चढ़ी मेहंदी जीवनसाथी को भेंट करें। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। 

आज का ख़ास उपाय: गणपति पर चढ़ी 2 साबुत सुपारी किचन में छुपकार रखें। इससे गृहक्लेश से मुक्ति मिलेगी। 

भाग्यांक
शुभरंग ग्रे 
शुभदिशा ईशान 
राहुकाल 12:18 से 13:57 तक 
भद्रा 13:40 से 00:59 तक 
सर्वार्थसिद्धि योग 05:39 से 16:01 तक विनायक चतुर्थी पर्व।

विशेष: आज बुधवारीय विनायक चतुर्थी है अर्थात गणपति चतुर्थी। इसमे गणेश के सिद्धि-बुद्धि स्वरूप की पूजा का विधान है। इसके उपायों से रोगों से मुक्ति मिलती है, बुद्धिबल में वृद्धि होती है, गृहक्लेश से मुक्ति मिलती है, दांपत्य सुखी होता है।


 

Lata

Advertising