Kundli Tv- जानें, कौन सी राशि को मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

Wednesday, Sep 05, 2018 - 09:12 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
मेष राशि वालों आज पॉलिटिकल सेक्टर में आपकी खास पहचान बनेगी। हर काम में दोस्तों से मदद मिलेगी। आपके बड़े भाई को जबरदस्त धन लाभ हो सकता है। इस राशि की महिलाएं
जीवन में आगे बढ़ेंगी।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 5

वृष राशि वालों आज का दिन आपके परिवार के लिए काफी अच्छा है। फैमिली मेम्बर्स के साथ किया गया काम सफल होगा। आज आप आध्यात्मिक हाई महसूस करेंगे और भगवान में आपकी आस्था बढ़ेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 3

मिथुन राशि वालों आज आप अपनों से सतर्क होकर कर रहें कोई रिश्तेदार ही आपको धोखा दे सकता है। आज आपको स्वास्थ सम्बन्धी परेशानी हो सकती हैं। पैसों को संभाल कर खर्च करें। आज किसी बात को लेकर आपके मन में असमंजस्य बना रहेगा।
शुभ रंग- गहरा नीला  शुभ नंबर- 1

कर्क राशि वालों आज आप तनाव महसूस कर सकते हैं लेकिन शाम तक आप इस मानसिक तनाव से बाहर आ सकते हैं। आज आपको कारोबार और नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। आज पशु- पक्षियों को भोजन कराएं।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 7

सिंह राशि वालों आज घर से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। आज पेरेंट्स का आशीर्वाद लेना बिल्कुल न भूलेंष। बेवजह किसी से उलझने की कोशिश न करें। आज गाय को एक रोटी खिलाएं, विशेष फायदा होगा। इंजीनियर्स को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर-

कन्या राशि वालों आज किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी दूर स्थान या विदेश से प्यार भरा तोहफा भी आज मिल सकता है। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आज दिन खुशियों से भरा रहेगा। पड़ोसियों को नमस्कार करें, हर काम में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर-

तुला राशि वालों आज आप को मान-सम्मान मिलेगा। आज आप नए लोगों से रिश्ते जुड़ेंगे। आज आपको उधार और पुराना पैसा मिल सकता है। आज आप नई वस्तु खरीद सकते हैं। आज आपको व्यवसाय में लाभ मिल सकता है और अगर आज आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 6

वृश्चिक राशि वालों आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। परिवार के साथ टूर पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। बिज़नेस के सिलसिले में बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं ये ट्रिप आपके लिए यादगार साबित होने वाला है। आज ऑफिस में आपके प्रमोशन की बात चल सकती है।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर- 3

धनु राशि वालों आज किसी मुसीबत या षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या होने के कारण आज आप थकान महसूस करेंगे। आज आप लापरवाही बिलकुल ना करें वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग- भूरा  शुभ नंबर- 1

मकर राशि वालों आज आपके बिगड़े काम बनेगें तथा अधिकारियों से आपकी मित्रता के कारण आपको लाभ प्राप्त होगा। आज सूर्य को नमस्कार करके घर से निकलें। फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। आज आपको काम के नए ऑफर मिलने वाले हैं।     
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर-

कुम्भ राशि वालों आज व्यावसायिक यात्रा का योग है और निश्चित ही आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में आज अपनी योग्यता साबित करने का दिन है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। जो लोग अविवाहित हैं उनके विवाह का योग भी बन रहा है साथ ही विवाहित लोगों को अपने साथी से खूब प्रेम मिलेगा।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर-

मीन राशि वालों आज आप संघर्ष एवं कार्य शक्ति से अपने कार्यों को पूरा करेंगे। आज आपकी अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। माता-पिता और आपके मित्र आपका सहयोग करेंगे जिससे आप धन कमाने के नए अवसरों को प्राप्त कर सकेंगे। आज मीन राशि वाले मज़दूर व्यक्तियों की सेवा करें।   
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 7
जगदंबा करेंगी जीवन से कष्टों का सफाया

Lata

Advertising