Kundli Tv- कजरी तीज पर राशिनुसार करें ये काम

Wednesday, Aug 29, 2018 - 08:41 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष राशि वालों आज का दिन थोड़ा खुशनुमा और थोड़ा निराशा से भरा होगा। अपनी हेल्थ का थोड़ा ध्यान रखें। जो भी काम हाथ में ले, जिम्मेदारी से समय पर पूरा करें। बच्चे  अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे, बच्चों की चिंता कम होगी।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 6

वृष राशि वालों आज आप नया बिज़नेस शुरु कर सकते हैं। आज आप अपने लिए कुछ सामानों की खरीददारी कर सकते हैं।खरीददारी करते समय आप अपने क्लोज़ फ्रेंड के साथ समय बिताएंगे। इस राशि की लड़कियां अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए जी जान से मेहनत करेंगी। 
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 2

मिथुन राशि वालों आज भाई बहनों से रिलेशन्स और भी मजबूत होंगे। सोसायटी में आपके काम की तारीफ होगी। यारों से आपकी दोस्ती और भी गहरी और मजबूत होगी। प्रेमी से भी नजदीकियां बढेंगी। 
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 9

कर्क राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज आपको अपने पॉजीटिव नेचर से हर काम में सफलता मिलेगी। इससे बिज़नेस में भी खूब मुनाफा होगा। घर, ज़मीन और गाड़ी खरीदने का योग बन सकता है।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 1

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। इस राशि के कलाकारों को कोई पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। आपके काम से पूरे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। 
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 4

कन्या राशि वालों आज का दिन आपको सफलता और प्रगति मिलेगी। आपकी सफलता को देखते हुए आपके दुश्मन खत्म होंगे। आज आपको गिफ्ट मिलने का योग है। अनमैरिड लोगों की शादी की बात चल सकती है। 
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 6

तुला राशि वालों आज आपके परिवार में खुशहाली आएगी। जिससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी। आज आप ज़मीन-जायदाद में निवेश कर सकते हैं। बिजनेस प्रगति की ओर बढ़ रहा है। दोस्तों से मोरल और इमोश्नल सपोर्ट मिल सकता है
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 2

वृश्चिक राशि वालों आज आपके रुके हुए सारे काम पूरे होंगे। काम पूरा होने की वजह से आप सफलता की सीढ़ियों पर लगातार चढ़ते रहेंगे। अपने घर की मरम्त कराएंगे। जॉब से रिलेटेड परेशानी सामने आ सकती है, जिसका डटकर सामना करने पर वह दूर हो जाएगी। 
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 8

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ढेर सारे शुभ फल लेकर आया है। आज आपको कोई बहुत ही अच्छी न्यूज़ मिलने वाली है। आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। बिजनेस के सिलसिले में किसी इंपोरटेंट व्यक्ति से मुलाकात होगी। इस राशि की लड़कियां सामाजिक काम को करने में दिलचस्पी रखेंगे।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 7

मकर राशि वालों आज के दिन दूर स्थान तक यात्रा करने का योग है। आज आपको मेहनत का मीठा फल जरूर मिलेगा। कठिन से कठिन परेशानियों का सामना करने के लिए सक्षम हैं। नई गाड़ी और इलेक्ट्रॉनिक का सामान खरीद सकते हैं। आज ब्राह्मण को कपड़े दान करें। 
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 4

कुम्भ राशि वालों आज आपको बिज़नेस में नए प्रपोजल मिलेंगे जो आगे चलकर आपको बहुत बेनीफिट देने वाले होंगे। आपका फ्रेंड सर्किल बढ़ेगा। आज आप घर के डेकोरेशन के लिए शॉपिंग करेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी लेकिन पड़ोसियों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी बरतें। 
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 9

मीन राशि वालों आज आपके पेंडिंग वर्क पूरे हो जाएंगे। बिज़नेस मैन के लिए खतरा हो सकता है, इसलिए संभलकर आगे बढ़े। इस राशि के बुजुर्गों को अपने बच्चों से प्यार और सम्मान मिलेगा। आपको मानसिक शांति मिलेगी। 
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 1
सोमवार का ये काम दूर कर सकता है पैसों की किल्लत (देखें Video)

Lata

Advertising