Kundli Tv- पुत्रदा एकादशी पर किस राशि को मिलेगा संतान का वरदान ?

punjabkesari.in Wednesday, Aug 22, 2018 - 09:52 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष राशि वालों आज आपके जीवन में कोई नया इंसान आने वाला है और आपका ये नया दोस्त आपकी कई मुसीबतों का हल साथ लाएगा। आज शाम को दोस्तों के साथ बिताएंगे। आज अपने सारी चिंता भूल जाएंगे।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 8

वृष राशि वालों आज आपका विवेक आपको कुछ ऐसे निर्णय करने की प्रेरणा देगा, जिससे आने वाले समय में आपके सौभाग्य का उदय होगा। संतान को लेकर आज आपकी चिंता कुछ गंभीर रूप ले लेगी।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 2

मिथुन राशि वालों आज आपका दिमाग खर्चों को घटाने से ज्यादा आमदनी को बढ़ाने की दिशा में रहेगा और आज पूरे दिन इसी सिलसिले में नई-नई कार्य योजना बनाने में जुटे रहेंगे। पिता से निकटता बढ़ेगी। आप अपना मनोबल ऊंचा रखिए।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 4

कर्क राशि वालों आज आपकी इच्छाएं पूरी होने में कोई कसर नहीं रहेगी। धार्मिक विचारों को लेकर मतभेद हो सकता है। व्यावसायिक कठिनाईयां भी घटेंगी। आज आपके मन में न्याय की भावना प्रबल रहेगी।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 1

सिंह राशि वालों आज दूर स्थान की यात्रा का सुखद संयोग बन रहा है। आज शरीर में ऊर्जा का स्तर कुछ गिरा रहेगा। विदेशों से नए संपर्क बनेंगे। आज आप जिस मुद्दे पर अपनी राय देंगे वही सही होगा। आज अपने मन की बात मानेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 7

कन्या राशि वालों आज आप काम करने के लिए अपने अन्दर एक नया ऊर्जा महसूस करेंगे। आपके स्वाभिमानी स्वभाव के कारण बच्चे आप पर गर्व महसूस करेंगे। संतान की तरफ से कोई प्यार भरी सौगात मिलेगी।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 5

तुला राशि वालों आज आपको अपने टेलेंट के मुताबिक सफलता न मिलने से अफ़सोस रहेगा। आज आपका प्रमोशन होते-होते रुक जाएगा। आज आप अपने लक्ष्य के बहुत नजदीक पहुंच जाएंगे।  
शुभ रंग- गोल्डन  शुभ नंबर- 8

वृश्चिक राशि वालों आज आपके लिए प्यार हासिल करने का दिन है, आगे बढ़कर प्रपोज कीजिए। आज आपकी कोशिश रंग लाती दिखाई देगी अगर कोशिश जारी रखें तो कोई बड़ा काम आज बन सकता है। शेयर मार्केट में हैं तो जोर आजमाइए, लेकिन संभलकर।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 5

धनु राशि वालों आज आप संपत्ति या कोई बड़ी चीज हासिल करने वाले हैं। आज कोई प्रेम से आपको अपने बस में कर लेगा। आज आप लाइफ से जुड़े कोई रहस्य बताएंगे। बहनों से सम्बन्ध बनाकर रखिए।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 3

मकर राशि वालों आज खेल-कूद में सफलता प्राप्त करेंगे। महिला मित्र से सहायता मिलेगी। विदेश में नौकरी के आसार बनेंगे। महिलाओं की उन्नति के लिए अच्छा समय है। किसी अच्छे पर्यटन जगह की यात्रा पर जाएंगे।
शुभ रंग- भूरा  शुभ नंबर- 6

कुम्भ राशि वालों आज आपको अपनों से कुछ उपहार मिलेगा। आप अपने कर्म से अपने भाग्य को बदलेंगे। बच्चों की ओर से चिंता मिटेगी। वस्तु के क्रय-विक्रय के सम्बन्ध में स्थिति शुभ है। इस सम्बन्ध में शीघ्रता से निर्णय लें।
शुभ रंग- आसमानी नीला  शुभ नंबर- 4

मीन राशि वालों आज सुबह उठते ही लक्ष्मी जी का ध्यान करें। विदेश यात्रा से सम्बन्धित व्यवसाय से फायदा अर्जित करेंगे। मीन राशि के जो लोग व्यवसायी हैं उनके लिए बेहतरीन दिन है वे आज अपने टैक्स सम्बन्धी मामलों का निपटारा कर सकते हैं।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 2
घर की सीढ़ियां भी बन सकती हैं मौत का कारण (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News