Kundli Tv- आज शुक्र जीवन में लाएंगे एश्वर्य की सौगात

Friday, Aug 03, 2018 - 07:43 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष राशि वालों आज का दिन आप के लिए लाभदायक है। व्यापार और व्यवसाय में भी सफलता मिलने की संभावना अधिक है। आय में वृद्धि होगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे। आज कोई नया वाहन घर ला सकते हैं। सामाजिक काम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, इसके लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 6

वृष राशि वालों आज के दिन आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। आपके काम की सहयोगी सराहना करेंगे। ऑफिस में बॉस से तारीफ मिलेगी। पिता और बड़ों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताएंगे।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 1

मिथुन राशि वालों खान-पान में आज विशेष ध्यान दें। अनैतिक और अप्रमाणिक कार्य विपत्ति में डाल सकता है इसलिए संभव हो तो उससे दूर रहें। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुची रहेगी। आज ऊपरी अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़े।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 9

कर्क राशि वालों आज नए लोगों से मुलाकात होगी। भविष्य में ये रिश्ता बिज़नेस में बहुत सफलता दिलाएगा। आज दिनभर मन खुश रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष  ध्यान रखें। आज अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखें। आज धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 2

सिंह राशि वालों आज धनप्राप्ति का प्रबल योग है। आय के नए स्रोत बनेंगे। आज आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। आज लोग आपके व्यवहार से बहुत खुश रहेंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। पीतल के व्यवसायियों के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 5

कन्या राशि वालों आज गहनों और कपड़ों की खरीदारी करने जा सकते हैं। कला के प्रति आप की रुची विशेष रहेगी। व्यवसाय में समय अनुकूल रहेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगा। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है, जिससे आपके मन में खुशी की लहर दौड़ पड़ेगी।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 4

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। परिवार में तकरार न हो इसका ध्यान रखिएगा परन्तु दोपहर के बाद स्वस्थ अनुभव करने पर सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर ध्यान जाएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 8

वृश्चिक राशि वाले व्यवसायियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। गृहस्थ जीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधो में प्रेम बना रहेगा। मानसिक रूप से फ्री रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में यश प्राप्त होगा।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 5

धनु राशि वाले आज आपका आध्यात्मिक विचार और प्रवृत्तियों में दिनभर मन लगा रहेगा फिर भी विद्यार्थियों के पढ़ने-लिखने में एकाग्रता रखनी पड़ेगी। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा, जिससे दिनभर की थकान गायब हो जाएगी।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 7

मकर राशि वालों आज आपका प्रत्येक कार्य बिना विध्न के पूरा होगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम पूर्ण वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आप की रुचि बनी रहेगी। कार्यालय में आप का प्रभाव बना रहेगा। आज जो भी फैसला लेंगे भविष्य में इससे सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- भूरा  शुभ नंबर- 3

कुम्भ राशि वालों आज मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय होगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। ईश्वर की आराधना आप के मन को शांति प्रदान करेगी। मध्याहन के बाद आप के प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 8

मीन राशि वालों को आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा अधिक होगी। परिवार में शांतिदायी वातावरण रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। दूरगामी यात्रा का योग बन रहा है। आज किसी कारणवश मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 6
जीवन की नैया को पार लगाने के लिए लाल कपड़े में बांधकर रखें ये चीज़ें  (देखें VIDEO)

Lata

Advertising