Kundli Tv- बृहस्पतिवार पर बन रहा योग, मिटाएगा हर रोग

Thursday, Jul 19, 2018 - 07:57 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। आज लोग आपकी तारीफ करेंगे। नए मुक़ाम को हासिल करने में आज का दिन मददगार साबित होगा। आज की गई यात्राओँ में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- भूरा  शुभ नंबर- 6

वृष राशि वालों आप अपने कार्यों के लिए डेडीकेटिड रहेंगे। लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल भी होगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर में बुजुर्गों की सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। आपको जॉब के नए ऑफर भी मिल सकते हैं। व्यापारिक सौदे मुनाफ़े वाले साबित होंगे। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 3

मिथुन राशि जॉब वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छे परिणाम देने वाला होगा इसलिए अपनी कोशिश जारी रखें, सफलता जरूर मिलेगी। आज आपके दोस्त, रिश्तेदार आपके काम में मदद करेंगें, उनका सहयोग से काम पूरा हो जाएगा। आपके धन लाभ के योग बन रहे है। शेयर बाज़ार से आपको अच्छे मुनाफे की उम्मीद है।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 7

कर्क राशि वालों अगर आप शेयर मार्केट से तालुक्कात रखते हैं तो उसमे लाभ होने की संभावना है। अगर आपके आय के साधन और भी है तो वहां से भी धन प्राप्ति के अच्छे संकेत हैं। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए डट कर काम करें। सफलता आपके कदम चूमेगी।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 5

सिंह राशि आपके सम्बन्ध जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छे रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा है। वर्कप्लेस पर आज आप पूरा काम निपटा लेंगे, जिससे आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आज आपके काम को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और काम की प्रशंसा भी होगी।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 2

कन्या राशि वालों आपका घरेलू जीवन काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में आपको खुशियां ही खुशियां मिलेंगी। अगर आप थोड़ा धैर्य से काम लेंगे तो खराब समय आराम से निकल जाएगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें, ऐसा करने से आप दोनों का रिश्ता और मज़बूत होगा। बुजुर्गों का पूजा-पाठ में मन लगा रहेगा।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 3

तुला राशि वालों आज आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। जिससे मन में बहुत खुशी रहेगी। मन लगाकर काम करें और आलस्य का त्याग करने से आपको फायदा हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में काम करते हैं तो आपको आपके पार्टनर से भरपूर सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर- 9

वृश्चिक राशि वालों आज स्टील के व्यवसायियों के लिए दिन बेहतरीन है। आज धन लाभ होने के आसार हैं। रुका हुआ धन भी मिल सकता है। घर में खुशियों की बहार आएगी। मन की शांति के साथ काम करेंगे तो अच्छा फल मिलेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 8

धनु राशि वालों आज मन शांत रहेगा। अपनों के साथ समय बिताएंगे तो अच्छा महसूस करेंगे। बाहर के बने खाने का परहेज़ करें। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। कहीं बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन आज निवेश करने से बचें। वर्कप्लेस पर एकाग्रता बनी रहेगी।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 5

मकर राशि वालों आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मज़बूत होगी। जिससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। किसी भी धार्मिक काम में पैसा जा सकता है इसलिए थोड़ा संभलकर खर्च करें। आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपको बहुत नए मौके मिलेंगे। स्वास्थय के लिहाज़ से दिन ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर-

कुम्भ राशि वालों आपको अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल करना होगा और अपने और परिवारजनों के बीच सामंजस्य बिठाने की कोशिश करें। आपको सफलता, मान सम्मान दोनों मिलेगे। ज़मीन और इलेक्ट्रॉनिक मे किए गए निवेश आगे चलकर काफी लाभदायी होगे। आज आपको धन लाभ हो सकता है।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 5

मीन राशि वालों आज किए गए कामों का पूरा फल मिलेगा। आपका मन बहुत सक्रिय रहेगा। आपको भविष्य से जुड़े कुछ अच्छे इशारे मिल सकते हैं। कॉन्फिडेंस के साथ काम पूरे हो जाएंगे। जरूरी कामों के लिए खुद को समय दें। जिम्मेदारी के कामों पर भी पूरा ध्यान दें। करियर में प्रगति करने के लिहाज से अच्छा दिन है।
शुभ रंग- गोल्डन  शुभ नंबर- 6

इस मंदिर में आज भी बजरंगबली कर रहे हैं नृत्य (देखें VIDEO)
 

Jyoti

Advertising