Kundli TV- इस बुधवार बुधदेव बुद्धि में करेंगे वृद्धि

Wednesday, Jul 18, 2018 - 09:42 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों को आज काम में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आज किसी और के विवाद में न पड़े, अपने काम पर ध्यान दें। प्रेम-सम्बन्धों के बारे में सतर्क रहें। साथी से अनबन हो सकती है। आज कोई खुशी दरवाजे पर आने वाली है, अवसर बिल्कुल भी न छोडें। इस अवसर से आपका राजनीतिक और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। गणेश जी का ध्यान करें और धैर्य से काम लें, आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर-

वृष राशि वालों बिज़नेस में विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप ही सफल रहेंगे। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशियां आएगी। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। हिम्मत और कॉन्फिडेंस बड़ा रहेगा। समय मित्रों के साथ हंसी-मजाक बीतेगा। रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे होंगे। अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर-

मिथुन राशि वालों आज किसी की मदद से आपका काम पूरा होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार का कोई विवाद या तनाव सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। मेहनत करें, फल की चिंता न करें। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। फालतू खर्चा करने से बचें। कोई महंगी वस्तु न खरीदें।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 1

कर्क राशि वालों आज का दिन बेहतरीन है। दिन आपके फेवर में रहेगा। पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमी खत्म हो सकती है। स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत पर ही सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। अचानक कोई पुराना मित्र आपकी मदद करेगा। किसी खास काम को पूरा करने में थोडा समय लग सकता है। 
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 7

सिंह राशि वालों आज प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी लेकिन सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। महत्वाकांक्षाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल हो जाएंगे। धैर्य रखें, सोच-समझकर बोलें, नहीं तो बनता काम बिगड़ सकता है। आपको कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलेगा। सहयोगियों की मदद से जरूरी काम पूरे हो जाएंगे।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर-

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप जिस भी काम में हाथ आगे बढ़ाएंगे, वो आपके लिए शुभ होगा लेकिन दूसरों पर डिपेंड होने के बजाए, अपना काम खुद करें, तो फायदा होगा। आज के दिन लाइफ पार्टनर को कुछ गिफ्ट दें। इससे आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। आफ़िस में आप टीम लीडर के रूप में सामने आएंगे। सुबह शिव जी को जल चढ़ाने से लाभ होगा।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 5

तुला राशि वालों आप लोगों से बात करते समय थोड़ा सतर्क रहें। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अच्छा है। खर्चों में थोड़ी कटौती करें। किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। संतान से संबंधों में सुधार होगा। अटके कामों के लिए किसी अनुभवी लोगों से सलाह लें। आसपास के लोगों से भी आपको सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर-

वृश्चिक राशि वालों आज किसी की मदद से आपका काम पूरा होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार का कोई विवाद या तनाव सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। मेहनत करें, फल की चिंता न करें।  अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। फालतू खर्चा करने से बचें। कोई महंगी वस्तु न खरीदें।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर-

धनु राशि वालों आज अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे और इस काम में आप सफल भी होंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप काफी हेल्थी फील करेंगे। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने के आसार हैं। कैरियर के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ ही रहेगा।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 2

मकर राशि वालों आज आपका काम आसानी से निपट जाएगा। तुलसी के पत्ते खाकर पानी पीने से समय अच्छा रहेगा। कारोबार में खर्चा ज्यादा होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ डेट पर जा सकते हैं। जीवन की नई शुरुआत करने का मौका आज आपको मिलेगा।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 5

कुंभ राशि वालों को अपनी जॉब को लेकर चिंता बनी रहेगी लेकिन आज आपको नए जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन वालों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपसे घर में कोई मिलने आ सकता है। हनुमान जी की पूजा करने और उनको मन ही मन में याद करने से कार्यों में आ रही बाधा का समाधान होगा।  
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर-

मीन राशि वालों के लिए आज का समय अच्छा है। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। कोई मनचाही चीज आपको गिफ्ट में मिल सकती है या आप किसी और को गिफ्ट दे भी सकते हैं। कोर्ट में चल रहे मुक़दमे के कारण आपको किसी अन्य वकील की राय लेनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को आगे के करियर के बारे में फैसला लेने में दिक्कत होगी। किसी सीनियर की मदद ले सकते हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित कर प्रणाम करें, सफलता जरूर मिलेगी।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 4

WOW ! अगर इन Letter से शुरू होता है आपके Partner का नाम तो खुशनसीब हैं आप (देखें VIDEO)
 

Jyoti

Advertising